नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी

आत्मघाती धमाकों से दहला बोर्नो

नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी

नाइजीरिया के बोर्नो में अस्पताल और बाजार के पास हुए संदिग्ध आत्मघाती हमलों में 23 लोगों की मौत हो गई और 108 घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि विस्फोटकों के जरिए भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाया गया। घटना के बाद सेना और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया है और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

अबूजा। नाइजीरिया में एक अस्पताल, बाजार और ओवरपास के पास हुए संदिग्ध आतंकवादी हमलों में 20 से अधिक लोग मारे गए और 108 घायल हुए। बोर्नो पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस ने सोशल मीडिया पर कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि ये घटनाएं संदिग्ध आत्मघाती हमलावरों द्वारा अंजाम दी गईं। दुर्भाग्य से, कुल 23 लोगों की जान चली गई, जबकि 108 अन्य लोग अलग-अलग तरह से घायल हो गए।"

बयान में आगे कहा गया है कि घटना के बाद पुलिस सामरिक इकाइयों, सेना और अन्य संयुक्त सुरक्षा बलों को तुरंत प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान में मिशन अभी पूरा नहीं हुआ : मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने कहा-मिशन तभी समाप्त होगा जब ईरान में राजनीतिक शासन बदल जाएगा ईरान में मिशन अभी पूरा नहीं हुआ : मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने कहा-मिशन तभी समाप्त होगा जब ईरान में राजनीतिक शासन बदल जाएगा
इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख डेविड बार्निया ने स्पष्ट किया है कि ईरान में उनका अभियान तब तक नहीं...
कांग्रेस ने परिसीमन को लेकर केंद्र पर बोला हमला : प्रतिनिधित्व वाले आश्वासनों पर उठाया सवाल, जनता को जानबूझकर धोखा देने का लगाया आरोप
विकास के नाम पर खेजड़ी के वृक्षों पर चली आरी : दो गांवों की रोही में 50 से ज्यादा वृक्षों का सफाया, वन प्रेमियों में रोष
कच्चा तेल फिर 95 डॉलर के करीब, जानें दाम बढ़ने के कारण
शादी की चौथी सालगिरह पर आलिया-रणबीर का खास सेलिब्रेशन : बर्फीली वादियों से शेयर की तस्वीरें-वीडियो, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
असम CM हिमंता की पत्नी पर विवादित टिप्पणी मामला : सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को बड़ा झटका, अंतरिम जमानत पर स्टे
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, लू की चपेट में ज्यादातर जिले, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम