संसद पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हुआ तो क्या करेंगे ट्रंप? खुद बताया अपना प्लान

हर फैसले पर चलेगा मेरा वीटो

संसद पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हुआ तो क्या करेंगे ट्रंप? खुद बताया अपना प्लान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि संसद पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हुआ तो वह अपने एजेंडे के लिए वीटो और कार्यकारी शक्तियों का जमकर इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने खुद को 'मिस्टर वीटो' कहे जाने की बात भी कही। ट्रंप का दावा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने राष्ट्रपति की शक्तियां पहले से कहीं ज्यादा बढ़ा दी हैं।

अगर संसद पर डेमोक्रेटिक पार्टी का नियंत्रण हुआ तो वीटो पावर और कार्यकारी शक्तियों का इस्तेमाल करूंगा:ट्रंप

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि संसद पर डेमोक्रेटिक पार्टी का नियंत्रण होने की स्थिति में  वह  अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए अपनी वीटो पावर और कार्यकारी शक्तियों का इस्तेमाल करेंगे। ट्रंप ने मध्यावधि चुनावों में मतदान समाप्त होने से पहले एक साक्षात्कार में  कहा, मेरे पास सबसे बड़ी पावर है, इसे 'वीटो' कहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर डेमोक्रेट्स हाउस या सीनेट में बहुमत हासिल करते हैं, तो वे Þमिस्टर वीटोÞ निकनेम का स्वागत करेंगे। ट्रंप ने कहा कि उनका मानना है कि बार-बार वीटो लगाने से डेमोक्रेट्स आखिरकार बातचीत की टेबल पर आएंगे। उन्होंने कहा, पहले, आप कुछ महीनों के लिए वीटो करते हैं और फिर वे आकर कहते हैं,'हमें एक समझौता करना है।' अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक साक्षात्कार के बाद आए नतीजों से पता चला कि डेमोक्रेट्स ने जॉर्जिया, न्यू हैम्पशायर और नॉर्थ कैरोलिना में तीन शुरुआती जीत हासिल कीं। नॉर्थ कैरोलिना में डेमोक्रेटिक पार्टी ने जीत दर्ज की है। सीनेट की 35 सीटों पर डेमोक्रेट्स को बहुमत पाने के लिए कुल चार सीटें जीतनी होंगी।

राष्ट्रपति ने इस साल की शुरुआत में शीर्ष अदालत के एक फैसले ट्रंप बनाम स्लॉटर की ओर इशारा किया, जिसमें जजों ने 6-3 से फैसला सुनाया था कि वह संघीय व्यापार आयोग की सदस्य रेबेका स्लॉटर को निकाल सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि इस फैसले से उन्हें संघीय एजेंसियों, बोर्ड और आयोग पर पूरा नियंत्रण मिल गया है, भले ही कांग्रेस पर किसी भी पार्टी का नियंत्रण हो। उन्होंने कहा, स्लॉटर मामला राष्ट्रपति को इतनी ज्यादा शक्ति देता है जो पहले कभी नहीं थी। आव्रजन और व्यापार उन क्षेत्रों में से हैं जिन पर विचार किया जा रहा है। एक सूत्र ने कहा कि अगर डेमोक्रेट्स सत्ता में आ भी जाते हैं, तो भी ट्रंप व्यापार , सीमा , संघीय सरकार के प्रबंध , विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा पर Þलगभग सब कुछ करने की शक्ति अपने पास रखेंगे जो वह चाहते हैं।

ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 2027 में व्हाइट हाउस का नया बॉलरूम बन जाएगा और वाशिंगटन में प्रस्तावित 250 फुट आकार की आर्च पर काम शुरू हो जाएगा, जिसे कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने आर्च को Þसफलता का जश्नÞ बताया।  

Read More इजरायल में फंसा सत्ता का खेल! नेतन्याहू भी बहुमत से दूर, अब किसके हाथ आएगी बाजी?

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

1 लाख रुपये की रिश्वत लेते ईपीएफओ का प्रवर्तन अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  1 लाख रुपये की रिश्वत लेते ईपीएफओ का प्रवर्तन अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), जयपुर में तैनात प्रवर्तन अधिकारी सोनू...
शिकार का चस्का : मुर्गियां खाकर इतना मोटा हुआ बाज कि उड़ना भूला, मुर्गीखाने को बना लिया था अपना भोजनालय
सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर जयपुर में होगा भव्य आयोजन, विकास की तेज गति और हमारी नीति से युवाओं को कराएं रूबरू 
अमेरिका के चुनाव से भारत की सियासत तक गूंजा संदेश, वेणुगोपाल ने किसे दी चुनौती?
रैखिक अवसंरचना परियोजनाओं की बाधाएं दूर करने के लिए बनेगा साझा ट्रैकर, मुख्य सचिव ने समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
1 दिसंबर से बिना पीयूसीसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, दिल्ली-एनसीआर के पेट्रोल पंपों पर लगेंगे एएनपीआर कैमरे
ओम प्रकाश राजभर ने दी अखिलेश यादव को चुनाव लड़ने की चुनौती, बोले-नेता क्या जो चुनाव से भागे, आइये हो जाए दो-दो हाथ