भारत और सिंगापुर ने की रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा : उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर, संबंधों को मजबूत करने पर भी व्यक्त की सहमति

बिजनेस राउंडटेबल की रिपोर्ट भी की साझा

भारत और सिंगापुर ने की रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा : उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर, संबंधों को मजबूत करने पर भी व्यक्त की सहमति
चौथी मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक में उन्नत विनिर्माण, डिजिटल कनेक्टिविटी, सेमीकंडक्टर, फिनटेक, हरित हाइड्रोजन, स्वास्थ्य और कौशल विकास में सहयोग की समीक्षा हुई। दोनों देशों ने खाद्य सुरक्षा, समुद्री विरासत और दूरसंचार पर समझौते किए। राज्यों के बीच रिश्ते मजबूत करने पर जोर रहा। मंत्रियों ने निवेश, उद्योग और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

नई दिल्ली। भारत और सिंगापुर के बीच चौथी मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक सिंगापुर में हुई, जिसमें दोनों पक्षों के मंत्रियों ने उन्नत विनिर्माण, कनेक्टिविटी, डिजिटलीकरण, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, कौशल विकास और स्थिरता जैसे क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि मंत्रियों ने हरित अर्थव्यवस्था, औद्योगिक पार्क, खाद्य सुरक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी और फिनटेक, सेमीकंडक्टर तथा हरित शिङ्क्षपग में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने यूपीआई-पे नाउ  लेनदेन में वृद्धि, सिंगापुर में भारतीय जेनेरिक दवाओं के पंजीकरण के पायलट प्रोजेक्ट, भारतीय लीची, आम, चेरी और बेर के निर्यात, प्रसंस्कृत पोल्ट्री उत्पादों के निर्यात के लिए मंजूरी, चेन्नई में राष्ट्रीय कौशल उत्कृष्टता केंद्र के विकास, चौथे सिंगापुर-भारत हैकाथॉन, सेमीकंडक्टर के लिए आगामी ग्रीन लेन पहल, हरित हाइड्रोजन आपूर्ति श्रृंखला और बेंगलुरु में सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के कार्यालय के खुलने सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति का उल्लेख किया।

दोनों पक्षों ने खाद्य सुरक्षा सहयोग, समुद्री विरासत सहयोग तथा दूरसंचार और प्रसारण क्षेत्र में नियामकीय सूचना के आदान-प्रदान से संबंधित दो समझौता ज्ञापनों और एक आशय पत्र का आदान-प्रदान किया। दोनों पक्षों ने भारतीय राज्यों और सिंगापुर के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर भी सहमति जताई, जिसमें भारत के मुख्यमंत्रियों की सिंगापुर की नियमित यात्राएं शामिल हैं। भारतीय मंत्रियों ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने परिवहन मंत्री और वित्त राज्य मंत्री जेफ्री सिओ से मुलाकात की। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सिंगापुर के मंत्रियों के. षणमुगम और विवियन बालाकृष्णन के साथ बैठकें कीं और बालाकृष्णन के साथ सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग के नए चांसरी-सह-आवासीय भवन परिसर की आधारशिला रखी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-सिंगापुर बिजनेस फोरम को संबोधित किया और संभावित निवेशकों तथा उद्योग भागीदारों के साथ बैठकें कीं, जबकि राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र के हितधारकों के साथ बातचीत की। इस अवसर पर सेमीकंडक्टर उद्योग गोलमेज बैठक भी आयोजित की गई। मंत्रियों ने चौथी भारत-सिंगापुर बिजनेस राउंडटेबल की रिपोर्ट भी साझा की।

गोलमेज बैठक तंत्र भारत- सिंगापुर संबंधों की बहुआयामी और भविष्य उन्मुख प्रकृति को दर्शाता है। सितंबर 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सिंगापुर यात्रा के दौरान दोनों देशों के संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया था और सितंबर 2025 में प्रधानमंत्री वोंग की भारत यात्रा के दौरान इसके रोडमैप को अपनाया गया था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र मामले में परिवहन विभाग सख्त, अपात्र लाभार्थियों के खिलाफ होगी नियमानुसार कार्रवाई फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र मामले में परिवहन विभाग सख्त, अपात्र लाभार्थियों के खिलाफ होगी नियमानुसार कार्रवाई
फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र और यूडीआईडी कार्ड से सरकारी लाभ लेने वालों पर परिवहन विभाग सख्त। उप परिवहन आयुक्त राजेश जाखड़...
झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, JSSC CGL और CDPO परीक्षा रद्द करने के सरकार के आदेश पर लगाई अंतरिम रोक
राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत 06 से अधिक उद्योगों को अनुदान स्वीकृत, 580 करोड़ निवेश से 1699 रोजगार सृजन
रोम में वैश्विक मंच पर लोक प्रशासन और गवर्नेंस पर भारत का दृष्टिकोण रखेंगे मुख्य सचिव, 51वें ईजीपीए वार्षिक सम्मेलन में देंगे अध्यक्षीय संबोधन
त्योहारों में बढ़ेगी रेल सुविधा : जोधपुर-चैन्नई बीच एवं एमजी आर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा का संचालन
"वंदे मातरम्" को लेकर कांग्रेस पर Rajnath Singh का बड़ा निशाना, बोले- संविधान और देशभक्ति पर उठ रहे गंभीर सवाल
जयपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, हाईवे से हटेंगे अवैध ढाबे और अतिक्रमण