cooperation
राजस्थान  अलवर 

सरिस्का की ऐतिहासिक सफलता, अब देशभर के टाइगर रिजर्व अपनाएंगे राजस्थान मॉडल

सरिस्का की ऐतिहासिक सफलता, अब देशभर के टाइगर रिजर्व अपनाएंगे राजस्थान मॉडल राजस्थान का सरिस्का दुनिया में बाघ पुनर्स्थापन (Tiger Relocation) की सबसे सफल मिसाल बन गया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शिरकत की। सरिस्का में बाघों की संख्या शून्य से बढ़कर 56 हो चुकी है, जो अब अन्य अभयारण्यों के लिए रोल मॉडल है।
Read More...
दुनिया  भारत 

जयशंकर की कूटनीतिक दौड़ शुरू: मंगोलिया-दक्षिण कोरिया दौरे पर करेंगे अहम वार्ता, जेजू फोरम में देंगे संबोधन

जयशंकर की कूटनीतिक दौड़ शुरू: मंगोलिया-दक्षिण कोरिया दौरे पर करेंगे अहम वार्ता, जेजू फोरम में देंगे संबोधन विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर सोमवार से मंगोलिया और दक्षिण कोरिया के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह मंगोलियाई नेतृत्व और समकक्ष बी. बटसेत्सेग से मुलाकात करेंगे। इसके बाद, वह दक्षिण कोरिया में विदेश मंत्री चो ह्यून से वार्ता करेंगे और गुरुवार को प्रतिष्ठित 'जेजू फोरम' को संबोधित करेंगे।
Read More...
भारत  Top-News 

विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर

विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग की 11वीं संचालन परिषद बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत आगे बढ़ रहा है। पीएम ने 'विकसित भारत' के विज़न के लिए राज्यों से सहयोग, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स का लाभ उठाने और महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने की अपील की।
Read More...
भारत  Top-News 

नेपाली प्रतिनिधिमंडल ने की भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात: नवीन ने किया लामिछाने का गर्मजोशी से स्वागत, शासन मॉडल और जनसम्पर्क जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा

नेपाली प्रतिनिधिमंडल ने की भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात: नवीन ने किया लामिछाने का गर्मजोशी से स्वागत, शासन मॉडल और जनसम्पर्क जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा नेपाल की सत्तारूढ़ आरएसपी के अध्यक्ष रबी लामिछाने ने भाजपा मुख्यालय में नितिन नवीन से मुलाकात की। पांच दिवसीय भारत यात्रा पर आए लामिछाने दोनों दलों के बीच संगठनात्मक कार्यप्रणाली और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा कर रहे हैं। वे पीएम मोदी और विदेश मंत्री से भी मुलाकात कर सकते हैं।
Read More...
भारत 

पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला: बीएसएफ को सौंपी 142.79 एकड़ जमीन, संवेदनशील इलाकों में घुसपैठ की गतिविधियों पर लगेगी लगाम 

पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला: बीएसएफ को सौंपी 142.79 एकड़ जमीन, संवेदनशील इलाकों में घुसपैठ की गतिविधियों पर लगेगी लगाम  पश्चिम बंगाल सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा पुख्ता करने के लिए बीएसएफ को 142.79 एकड़ जमीन सौंपी है। उत्तर और दक्षिण बंगाल के नौ जिलों में फैली इस भूमि का उपयोग नई सीमा चौकियों और बाड़बंदी निर्माण के लिए होगा। इससे बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ और तस्करी रोकने में मदद मिलेगी।
Read More...
दुनिया  भारत  Top-News 

नई दिल्ली में क्वाड देशों की महाबैठक: 26 मई को जुटेंगे 4 देशों के विदेश मंत्री, हिंद-प्रशांत सुरक्षा पर होगी चर्चा

नई दिल्ली में क्वाड देशों की महाबैठक: 26 मई को जुटेंगे 4 देशों के विदेश मंत्री, हिंद-प्रशांत सुरक्षा पर होगी चर्चा भारत की मेजबानी में 26 मई को नई दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक होगी। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के निमंत्रण पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, ऑस्ट्रेलिया की पेनी वोंग और जापान के तोशिमित्सु मोतेगी भारत आएंगे। बैठक में मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र और मजबूत वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर रणनीतिक चर्चा होगी।
Read More...
दुनिया  भारत  Top-News 

इटली में मोदी का खास अंदाज: मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी' टॉफी, देखें वीडियो

इटली में मोदी का खास अंदाज: मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी' टॉफी, देखें वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली दौरे पर पहुंचे, जहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत हुआ। पीएम मोदी आज समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी से रणनीतिक मुद्दों पर वार्ता करेंगे। इस बीच, पीएम मोदी द्वारा मेलोनी को खास 'मेलोडी' टॉफी गिफ्ट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Read More...
दुनिया  भारत 

इटली पहुंचे पीएम मोदी: मिला गार्ड ऑफ ऑनर, जॉर्जिया मेलोनी से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता 

इटली पहुंचे पीएम मोदी: मिला गार्ड ऑफ ऑनर, जॉर्जिया मेलोनी से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में रोम पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी आज इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे और रणनीतिक कार्य योजना (2025-2029) की समीक्षा पर मुख्य ध्यान दिया जाएगा।
Read More...
दुनिया  भारत 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का वियतनाम-कोरिया दौरा: द्विपक्षीय सहभागिता के दायरे का होगा विस्तार, रक्षा औद्योगिक साझेदारियों पर चर्चा संभव 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का वियतनाम-कोरिया दौरा: द्विपक्षीय सहभागिता के दायरे का होगा विस्तार, रक्षा औद्योगिक साझेदारियों पर चर्चा संभव  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को वियतनाम और दक्षिण कोरिया की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य रणनीतिक सैन्य सहयोग को गहरा करना, रक्षा औद्योगिक साझेदारी को मजबूत करना और समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देना है। वह दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
Read More...
दुनिया  भारत  Top-News 

पीएम मोदी का स्वीडन दौरान: भारत-स्वीडन के संबंध रणनीतिक साझेदारी में बदले, मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान

पीएम मोदी का स्वीडन दौरान: भारत-स्वीडन के संबंध रणनीतिक साझेदारी में बदले, मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टरसन के बीच द्विपक्षीय वार्ता में संबंधों को "रणनीतिक साझेदारी" स्तर पर ले जाने का निर्णय हुआ। पीएम मोदी को स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नॉर्थ स्टार' से सम्मानित किया गया।
Read More...
दुनिया  भारत  Top-News 

पीएम मोदी नीदरलैंड दौरा: भारत-नीदरलैंड ने आपसी संबंधों को मजबूत करने पर जताई सहमति, कई अहम समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

पीएम मोदी नीदरलैंड दौरा: भारत-नीदरलैंड ने आपसी संबंधों को मजबूत करने पर जताई सहमति, कई अहम समझौतों पर हुए हस्ताक्षर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीदरलैंड्स के पीएम रोब जेटेन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को "रणनीतिक साझेदारी" स्तर पर ले जाने के लिए उच्च स्तरीय वार्ता हुई। व्यापार, रक्षा, एआई और हरित ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 14 समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों देशों ने भारत-EU मुक्त व्यापार समझौते को जल्द लागू करने पर भी जोर दिया।
Read More...
दुनिया 

चीनी विदेश मंत्रालय का दावा: मतभेदों को दूर कर अमेरिका के साथ सहयोग बढ़ाने को तैयार, वैश्विक शांति और विकास के मुद्दों पर चर्चा

चीनी विदेश मंत्रालय का दावा: मतभेदों को दूर कर अमेरिका के साथ सहयोग बढ़ाने को तैयार, वैश्विक शांति और विकास के मुद्दों पर चर्चा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजing यात्रा से पहले चीन ने समानता और आपसी सम्मान के आधार पर सहयोग का हाथ बढ़ाया है। दोनों नेता दुर्लभ खनिज (Rare Earth) निर्यात और वैश्विक स्थिरता पर चर्चा करेंगे। हालांकि, चीन ने ताइवान हथियार बिक्री और जिमी लाई मामले को अपना आंतरिक मुद्दा बताते हुए कड़ा रुख बरकरार रखा है।
Read More...

Advertisement