इटली में मोदी का खास अंदाज: मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी' टॉफी, देखें वीडियो

मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता आज

इटली में मोदी का खास अंदाज: मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी' टॉफी, देखें वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली दौरे पर पहुंचे, जहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत हुआ। पीएम मोदी आज समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी से रणनीतिक मुद्दों पर वार्ता करेंगे। इस बीच, पीएम मोदी द्वारा मेलोनी को खास 'मेलोडी' टॉफी गिफ्ट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

रोम। पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार रात यहां पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को इटली की अपनी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी का यहां पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाद में होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई। वहीं, पीएम मोदी ने मेलोनी को खास 'मेलोडी' टॉफी गिफ्ट की। तोहफा मिलने पर मेलोनी ने मोदी को धन्यावाद दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा Thank you for the gift । 

पीएम मोदी का द्विपक्षीय वार्ता से पहले राष्ट्रपति सर्जियो मत्तारेला से भी मिलने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा,''इटली के रोम पहुँचा। मैं राष्ट्रपति सर्जियो मत्तारेला और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात करूँगा तथा उनके साथ चर्चा करूँगा। यह यात्रा भारत-इटली सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी, इसमें विशेष रूप से भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे पर ध्यान दिया जाएगा। संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 की भी समीक्षा की जाएगी। मैं खाद्य और कृषि संगठन के मुख्यालय का भी दौरा करूँगा और बहुपक्षवाद तथा वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को और मजबूत करूँगा।''

मेलोनी ने मंगलवार रात प्रधानमंत्री के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें विपक्षीय वार्ता का उत्सुकता से इंतजार है। उन्होंने कहा,''रोम पहुँचने पर रात्रिभोज के दौरान प्रधानमंत्री मेलोनी से मिलने का अवसर मिला, जिसके बाद प्रतिष्ठित कोलोसियम का भ्रमण किया। हमने विभिन्न विषयों पर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया। आज होने वाली हमारी वार्ताओं की प्रतीक्षा है, जहाँ हम भारत-इटली मैत्री को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा आगे बढ़ाएँगे।'' इटली की प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी देर शाम स्वदेश रवाना हो जाएंगे। वह 15 मई को पांच देशों की छह दिन की यात्रा पर रवाना हुए थे।

Read More जयराम रमेश का इस्लामाबाद एमओयू को लेकर केंद्र पर प्रहार, बोले- यह सरकार की विदेश नीति के लिए गंभीर झटका

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंजूरी के बाद राजस्थान पुलिस के तकनीकी संवर्ग में कैडर पुनर्गठन। गृह विभाग ने 403 पदों...
नाकामियों को छिपाने के लिए छात्रों की आवाज दबा रही सरकार : छात्रों को दहशतगर्द बताने वाले धर्मेंद्र प्रधान मांगे माफी, राहुल बोले- इस्तीफा दे शिक्षा मंत्री
ESG के जरिए उद्योगों को मिलेगी नई दिशा, CII राजस्थान ने लॉन्च किया पहला ESG क्लस्टर
जयपुर से लापता चार मासूम कुशीनगर में मिले, अयोध्या घूमने निकले थे बच्चे
पीटीईटी परीक्षा-2026 का रिजल्ट घोषित : भरतपुर के कार्तिक व चुरू के जयप्रकाश अव्वल, उदयपुर के मनोज दूसरे व नागौर के युवराज रहे तीसरे स्थान पर
पीसीसी में पुष्पांजलि कार्यक्रम, कांग्रेसजनों ने शिवचरण माथुर को पुष्पांजलि की अर्पित
76 नई नगरपालिकाओं के लिए 684 पदों की स्वीकृति, स्वायत्त शासन विभाग ने जारी किए आदेश