भारत-कोरिया के बीच प्रशासनिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने भारतीय राजदूत से की मुलाकात

डिजिटल गवर्नेंस और प्रशासनिक नवाचार में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा

भारत-कोरिया के बीच प्रशासनिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने भारतीय राजदूत से की मुलाकात
राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (IIAS) के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को दक्षिण कोरिया के सियोल स्थित भारतीय दूतावास में राजदूत गौरांगलाल दास से शिष्टाचार भेंट की।

जयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (आईआईएएस) के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में भारत के राजदूत गौरांगलाल दास से मुलाकात की। भारतीय दूतावास में हुई यह शिष्टाचार भेंट आईआईएएस की वार्षिक कॉन्फ्रेंस के सिलसिले में मुख्य सचिव के कोरिया प्रवास के दौरान हुई। मुलाकात का प्रमुख उद्देश्य भारत और कोरिया गणराज्य के बीच प्रशासनिक सहयोग, संस्थागत संवाद और नवाचार की संभावनाओं को मजबूत करना रहा। दोनों देशों के बीच पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, गवर्नेंस इनोवेशन और तकनीकी ज्ञान के आदान-प्रदान से जुड़े अवसरों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राजस्थान के संदर्भ में भी इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। प्रदेश में डिजिटल गवर्नेंस, प्रशासनिक आधुनिकीकरण और नागरिकों को बेहतर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अंतरराष्ट्रीय अनुभव उपयोगी साबित हो सकते हैं। आईआईएएस अध्यक्ष के रूप में श्रीनिवास वैश्विक स्तर पर प्रशासनिक सुधारों, संस्थागत साझेदारी और नवाचार को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुभाषचौक थाना पुलिस की कार्रवाई : चाकूबाजी की वारदात का 12 घंटे में खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार और 2 नाबालिग निरुद्ध  सुभाषचौक थाना पुलिस की कार्रवाई : चाकूबाजी की वारदात का 12 घंटे में खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार और 2 नाबालिग निरुद्ध 
जयपुर उत्तर की सुभाषचौक थाना पुलिस ने चाकूबाजी कर युवक को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में त्वरित...
इंदिरा गांधी जयंती पर सोनिया गांधी की पुस्तक पर वैचारिक संगोष्ठी, राजस्थान विश्वविद्यालय में NSUI इकाई अध्यक्ष मनीष मेघवंशी के नेतृत्व में आयोजन
देवउठनी ग्यारस पर जयपुर में शादियों की धूम, दूल्हों की सवारी के लिए 35 हाथी बुक 
चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का खतरा, ओडिशा में 54 मछुआरों को बंदरगाह पर सुरक्षित पहुंचाया
प्रो. मीता माथुर बनीं राजस्थान विश्वविद्यालय की अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष, संघर्ष के बाद योग्यता को मिला सम्मान  
भारत-कोरिया के बीच प्रशासनिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने भारतीय राजदूत से की मुलाकात
सिंधी कैंप बस स्टैंड से गायब ढाई साल की बच्ची तीन घंटे में सकुशल बरामद, अनजान व्यक्ति को बच्ची सौंपकर सामान लेने गया था पिता