ईरान का दावा: अमेरिका ने मानी तेहरान की सभी शर्ते, रेजाई ने कहा- अमेरिकी सेना कभी इतनी शर्मनाक हद तक नहीं गिरी

अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने में नाकाम

ईरान का दावा: अमेरिका ने मानी तेहरान की सभी शर्ते, रेजाई ने कहा- अमेरिकी सेना कभी इतनी शर्मनाक हद तक नहीं गिरी
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि अमेरिका ने तेहरान की सात शर्तों में से कुछ को स्वीकार किया है, लेकिन उसकी प्रतिक्रिया अभी भी अपर्याप्त है। उन्होंने अमेरिका की सैन्य नीतियों की तीखी आलोचना करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने में उसके नौसैनिक बेड़े को नाकाम बताया।

तेहरान। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा कि अमेरिका ने तेहरान की सात शर्तों में से कुछ को स्वीकार कर लिया है लेकिन उसकी प्रतिक्रिया अभी भी अपर्याप्त है। रेजाई ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, अमेरिका ने ईरान की सात शर्तों में से कुछ को स्वीकार कर लिया है, लेकिन हम उसकी प्रतिक्रिया को अपर्याप्त मानते हैं। ईरान की कूटनीति बदल गई है और अब पहले जैसी स्थिति में लौटने का कोई सवाल नहीं है।

एक अलग पोस्ट में, रेज़ाई ने ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिका की जंग की कड़ी आलोचना की। उन्होंने इसे इंसानी इतिहास की सबसे मुर्खता भरी जंगों में से एक करार दिया और कहा कि अमेरिकी बेड़ा होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने में नाकाम रहा है। रेजाई ने जोर देकर कहा, अमेरिकी सेना कभी इतनी शर्मनाक हद तक नहीं गिरी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आईटीआई की बदलेगी तस्वीर, संवरेगी युवाओं की तकदीर : भविष्य की नींव को मजबूत कर रही पीएम-सेतु योजना आईटीआई की बदलेगी तस्वीर, संवरेगी युवाओं की तकदीर : भविष्य की नींव को मजबूत कर रही पीएम-सेतु योजना
राजस्थान में आईटीआई के आधुनिकीकरण के लिए पीएम-सेतु योजना के तहत भिवाड़ी क्लस्टर की 241 करोड़ रुपए की निवेश योजना...
सऊदी अरब में मौत की सजा पाए दो पंजाबियों के मामले में केंद्र से गुहार, परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा
CEC के खिलाफ राहुल, प्रियंका और खड़गे के नेतृत्व में विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, पुलिस ने रोका; आकाशवाणी की ओर बढ़े नेता
असर खबर का : किसानों की मांग पर शुरू हुई माइनर की खुदाई
गीता भवन में जरूरतमंदों का पेट भरने व तन ढकने का किया जा रहा काम
नवरात्रि के रंग में रंगीं कृति खरबंदा : साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें, मां ब्रह्मचारिणी को किया नमन
'वोट-चोरी' के खिलाफ रुकेगा नहीं हमारा आंदोलन, एक साथ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे विपक्षी दल : राहुल