ईरानी महिलाओं को मिली मोटरसाइकिल चलाने की आजादी, दशकों बाद आया नया कानून

ईरान में महिलाओं को मिली बाइक चलाने की कानूनी मंजूरी

ईरानी महिलाओं को मिली मोटरसाइकिल चलाने की आजादी, दशकों बाद आया नया कानून
ईरान सरकार ने महिलाओं को मोटरसाइकिल लाइसेंस देने की अनुमति दी। नए नियम से कानूनी अस्पष्टता खत्म होगी और सड़क हादसों में महिलाओं को दोषी ठहराने की समस्या घटेगी।

नई दिल्ली। ईरान की सरकार ने महिलाओं के लिए एक बड़ा और अहम फैसला लिया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, ईरान की महिलाओं को कानूनी रूप से मोटरसाइकिल चलाने की अनुमति मिल गई है। दरअसल, ईरानी कानून के मुताबिक, वहां की महिलाओं को मोटरसाइकिल या स्कूटर चलाने पर साफ रोक नहीं थी, लेकिन फिर भी प्रशासन की ओर से उन्हें लाइसेंस नहीं दिया जाता था। नए नियम के तहत महिलाओं को लाइसेंस जारी करने की अनुमति मिल गई है।

मंत्रिमंडल ने दी थी मंजूरी

ईरान की समाचार एजेंसी इलना के अनुसार, उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने मंगलवार को यातायात संहिता को स्पष्ट करने के उद्देश्य से एक प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए, जिसे ईरान के मंत्रिमंडल ने जनवरी के अंत में मंजूरी दी थी। इसके तहत दोपहिया वाहनों से संबंधित वर्षों से चली आ रही कानूनी अस्पष्टता समाप्त हो गई है।

अगर कोई महिला घायल होती तो...

Read More अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए त्रिपक्षीय वार्ता फिर शुरू करने पर दिया जोर, जेलेंस्की ने प्रस्ताव का स्वागत किया

बता दें कि अब तक ईरान में अगर सड़क हादसे में कोई महिला घायल होती थी, तब भी कई बार उसे ही दोषी मान लिया जाता था, क्योंकि उसके पास लाइसेंस नहीं होता था। अब सरकार के नए फैसले से इस समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। इलना के अनुसार, इस प्रस्ताव के तहत यातायात पुलिस को महिला आवेदकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना, पुलिस की सीधी देखरेख में परीक्षा आयोजित करना और महिलाओं को मोटरसाइकिल चालक लाइसेंस जारी करना अनिवार्य है।

Read More ईरान ने रूस के सामने नए परमाणु बिजली संयंत्र बनाने की इच्छा जताई, रोसाटॉम प्रमुख ने दी जानकारी

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित, क्लस्टर विकसित करने और ई-सरस मेले आयोजित करने पर जोर ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित, क्लस्टर विकसित करने और ई-सरस मेले आयोजित करने पर जोर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और केंद्रीय ग्रामीण विकास सचिव रोहित कंसल ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा। बैठक...
लंपी रोग पर सरकार सख्त, जिलों को मिलेंगे पांच-पांच लाख रुपए
अस्सी के दशक की ओर लौटता समाज
श्राद्ध पक्ष की शुरुआत 26 सितम्बर से, 16 दिन नहीं होंगे मांगलिक कार्य
राजस्थान पुलिस साइबर क्राइम एडवाइजरी : डिजिटल अरेस्ट ठगी से सावधान, फर्जी नोटिस जांचने के लिए सीबीआई का अभय पोर्टल
प्रदेश में निकाय चुनाव में लोकतंत्र का दूसरा इम्तिहान पूरा, अब 14 को ‘गणपति बप्पा मोरया’
दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट