ईरान का पलटवार: कतर में अमेरिकी अड्डे और इजरायल में रक्षा ढांचे पर हवाई हमला, आईआरजीसी ने की पुष्टि

ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4: कतर और इजरायल पर ईरान का मिसाइल हमला

ईरान का पलटवार: कतर में अमेरिकी अड्डे और इजरायल में रक्षा ढांचे पर हवाई हमला, आईआरजीसी ने की पुष्टि

ईरान की आईआरजीसी ने कतर स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे 'अल उदैद' और इजरायली सुरक्षा ढांचे पर बड़ी मिसाइल स्ट्राइक की है। तेहरान ने इसे जवाबी कार्रवाई बताते हुए 1,200 मौतों का दावा किया है। सर्वोच्च नेता खामेनेई की हत्या के बाद शुरू हुए इस भीषण संघर्ष ने पूरे पश्चिम एशिया को युद्ध की आग में धकेल दिया है।

तेहरान। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने कहा है कि ईरान ने कतर में एक अमेरिकी अड्डे और इजरायल में मिसाइल रक्षा ढांचे पर हमला किया है। रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को आईआरजीसी के हवाले से कहा, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 का 57वां चरण कब्जे वाले क्षेत्रों के मध्य में स्थित लक्ष्यों के खिलाफ सफलतापूर्वक चलाया गया, जिसमें कमान एवं संचार ढांचे के साथ-साथ मिसाइल रक्षा ढांचा भी शामिल था।

बयान में आगे कहा गया कि आईआरजीसी ने कतर में स्थित अमेरिकी अल उदैद सैन्य अड्डे पर जोल्फ़ाघर एवं कियाम मिसाइलों के साथ-साथ ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए हमला किया।

अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य अभियान शुरू किया जिसके जवाब में ईरान ने इजरायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया। सैन्य कार्रवाई के पहले दिन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या कर दी गई और दक्षिणी ईरान में एक लड़कियों के स्कूल पर बमबारी की गई। ईरान के अनुसार अब तक मरने वालों की संख्या 1,200 से अधिक हो चुकी है।

 

Read More ट्रंप का दावा : होर्मुज से गुजरे 34 जहाज, नाकेबंदी शुरू होने के बाद अब तक की सबसे बड़ी संख्या; बोले- ईरान सैन्य और अन्य रूप से पूरी तरह से तबाह

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को वाराणसी में 50,000 महिलाओं के साथ भव्य ‘नारी शक्ति महोत्सव’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम...
ईरान ने किया दूसरी दौर की वार्ता से इनकार : अमेरिकी बलों ने ईरानी ज़हाज जब्त किया, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा : पुलिस ने रास्ते में रोका, बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल
महिला आरक्षण पर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान : 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का फैसला, सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
आरएएस भर्ती-2024 परिणाम का विश्लेषण : मैरिट में पहले और बीसवें स्थान के मध्य महज 33 अंकों का रहा अंतर, लिस्ट में नीचे जाते-जाते अंतर बहुत कम
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
जयपुर में बेकाबू सफेद कार का कहर : बाइक सवार को टक्कर मार फरार, CCTV में कैद वारदात