मिडिल ईस्ट में खलबली: ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी को इजरायल ने बनाया निशाना, मौत पर सस्पेंस ?

इजरायली हमले के निशाने पर अली लारीजानी

मिडिल ईस्ट में खलबली: ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी को इजरायल ने बनाया निशाना, मौत पर सस्पेंस ?

इजरायली सेना ने ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी को निशाना बनाने की पुष्टि की है। इस हमले में उनकी स्थिति को लेकर सस्पेंस बना हुआ है; वे घायल हैं या शहीद, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है। ईरानी सरकार ने फिलहाल इस घटना पर मौन साध रखा है, जिससे क्षेत्र में भारी तनाव व्याप्त है।

इजरायल। ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी को इजरायली सेना ने निशाना बनाया है। इस बात की पुष्टि इजरायली सेना ने की है, लेकिन अभी तक इस बात के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है कि लारीजानी की मौत हो चुकी है या फिर वो घायल हुए है। फिलहाल, ईरानी सरकार ने लारीजानी की मौत होने या फिर उन पर हमला होने की किसी भी खबर पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

इजरायल ने दावा किया कि उसने ईरान के शीर्ष नेता अली लारीजानी को निशाना बनाकर हवाई हमला किया, हालांकि उनकी मौत या हालत स्पष्ट नहीं है। हमले में बासिज कमांडर घोलमरेजा सुलेमानी के मारे जाने की भी बात कही गई। इजरायल ने कई अहम ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया, जबकि ईरान ने जल्द प्रतिक्रिया देने की बात कही है।

अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने के बाद से अब तक  राजधानी तेहरान में कम से कम 500 लोग मारे गए हैं और 5,700 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी तेहरान की एम्बुलेंस सेवा के प्रमुख मोहम्मद इस्माइल तवाकोली ने सोमवार दी। तवाकोली के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा, अब तक हमारे यहां 5,700 लोग घायल हुए हैं और 503 लोगों की मौत युद्ध से जुड़ी घटनाओं के कारण हुई है।

 

Read More प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी पीटर मैग्यार को बधाई : भारत-हंगरी के बीच द्विपक्षीय एवं रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर, साथ मिलकर काम करने की जताई उत्सुकता

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मायावती का कांग्रेस और सपा पर हमला : आरक्षण को लेकर साधा निशाना, दोनों दल एसटी और ओबीसी के अधिकारों के मुद्दे पर बदलते रहे रुख मायावती का कांग्रेस और सपा पर हमला : आरक्षण को लेकर साधा निशाना, दोनों दल एसटी और ओबीसी के अधिकारों के मुद्दे पर बदलते रहे रुख
बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस-सपा पर तीखा हमला बोला। आरोप लगाया कि दोनों दल एससी, एसटी, ओबीसी के संवैधानिक अधिकारों...
एमडीआर-183 पर अधूरी सड़क बनी मुसीबत,वन विभाग की रोक से अटका 5.9 किमी निर्माण
इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर किए हवाई हमले :  24 घंटों में 380 से अधिक ठिकानों को बनाया निशाना, मुख्यालय और लॉन्चर भी शामिल
आज का भविष्यफल    
शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान : 1422 लीटर घी सीज, बिलौना घी के एक बैच पर प्रतिबंध
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में तेजी : मामूली गिरावट के साथ सेंसेक्स 77,976 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नज़र
घनश्याम तिवाड़ी राज्यसभा में उपसभापति पैनल में शामिल : सीपी राधाकृष्णन ने किया गठन, कई दलों के सदस्यों को भी दी जिम्मेदारी