इज़रायल का लेबनान पर बड़ा हमला: दक्षिणी इलाकों में भारी गोलाबारी, रिहायशी घरों में लगाई आग; कई जगह जोरदार धमाकों से दहशत
धमाकों से कांपे दक्षिणी इलाके
दक्षिणी लेबनान में सीमा क्षेत्रों पर सैन्य गतिविधियां तेज होने से तनाव और बढ़ गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार कई बस्तियों में भारी गोलाबारी, विस्फोट और आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे रिहायशी इलाकों में भय का माहौल है। प्रभावित क्षेत्रों में हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
बेरूत। इज़रायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने दक्षिणी लेबनान की कई बस्तियों पर भारी तोपखाने से गोलाबारी की और कंतारा बस्ती में रिहायशी इमारतों में आग भी लगा दी। यह जानकारी लेबनान के एक सैन्य सूत्र ने स्पुतनिक को दी। सूत्र ने गुरुवार को बताया, "आधी रात से ही इज़रायली सेना भारी तोपों से नबातिह अल-फ़ौका और अली अल-ताहेर पहाड़ी पर गोलाबारी कर रही है। सेना ने कंतारा में कई घरों में आग भी लगा दी।"
उन्होंने कहा कि अल-मंसूरी बस्ती में भी धमाके से इमारतों को उड़ा दिया गया। उन्होंने बताया कि तैबेह और कफ़र तिबनित के बाहरी इलाकों में भी इसी तरह के दो और ज़बरदस्त धमाके हुए।
Related Posts
Post Comment
Latest News
30 Jul 2026 12:57:58
जयपुर सर्राफा बाजार में गुरुवार को वायदा बाजार की नरमी का असर। चांदी 1,800 घटकर 2,23,500 प्रति किलो और शुद्ध...

Comment List