जाह्नवी कंडुला के परिवार को मिलेंगे 262 करोड़, पुलिस जीप से हुई थी मौत

वकील ने की समझौते की घोषणा 

जाह्नवी कंडुला के परिवार को मिलेंगे 262 करोड़, पुलिस जीप से हुई थी मौत

पुलिस वाहन की टक्कर में मारी गई भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला के परिवार को प्रशासन 29 मिलियन डॉलर मुआवजा देगा। 23 वर्षीय छात्रा की जनवरी 2023 में तेज रफ्तार पुलिस कार से मौत हुई थी। परिवार के मुकदमे के बाद कानूनी समझौता हुआ।

वॉशिंगटन। अमेरिका के सिएटल शहर में पुलिस जीप की टक्कर का शिकार हुई भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला के परिवार को प्रशासन ने भारी मुआवजे का ऐलान किया है। सिएटल प्रशासन अधिकारी जाह्नवी कंडुला के परिवार की ओर से दायर मुकदमे का निपटारा करने के लिए 29 मिलियन डॉलर (262 करोड़ रुपए) देने पर सहमत हुए हैं। भारत की 23 साल की जाह्नवी कंडुला ग्रेजुएट स्टूडेंट थी। जाह्नवी की जनवरी 2023 में एक पुलिस अफसर की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई थी। जाह्नवी कंडुला को अधिकारी केविन डेव की कार ने टक्कर मारी थी। केविन ड्रग ओवरडोज कॉल पर जा रहे थे और उनकी गाड़ी की रफ्तार करीब 119 किमी/घंटा थी, जबकि उस इलाके में स्पीड लिमिट करीब 40 किमी/घंटा थी। इस मामले में जाह्नवी के परिवार ने मुकदमा दायर किया था। इस केस में अब कानूनी समझौता हो गया है।

वकील ने की समझौते की घोषणा :

समझौते की घोषणा करते हुए वकील एरिका इवांस ने कहा कि कंडुला की मौत दिल तोड़ने वाली थी। उनके परिजनों और दोस्तों के नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती है लेकिन फाइनेंशियल एग्रीमेंट से उनके परिवार को कुछ हद तक राहत मिलेगी। कंडुला नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के सिएटल कैंपस में इन्फॉर्मेशन सिस्टम में मास्टर डिग्री कर रही थीं। उनकी मौत से भारत और अमेरिका में गुस्सा देखा गया था।
फरवरी 2024 में प्रॉसिक्यूटर के ऑफिस ने डेव के खिलाफ फेलनी चार्ज फाइल करने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा था क्रिमिनल कंडक्ट को बिना किसी शक के साबित करने के लिए काफी सबूत नहीं थे। बाद में उन पर सेकंड-डिग्री लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया। उन पर 5,000 डॉलर का फाइन लगा और पुलिस डिपार्टमेंट ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया। अब इस मामले पर समझौता हुआ है।

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण