इस्लामाबाद में भीषण धमाका: सुसाइड बॉम्बर ने धार्मिक स्थल पर खुद को उड़ाया, 31 लोगों की मौत 80 से ज्यादा घायल

पाकिस्तान में शिया इमामबाड़ा पर आत्मघाती हमला

इस्लामाबाद में भीषण धमाका: सुसाइड बॉम्बर ने धार्मिक स्थल पर खुद को उड़ाया, 31 लोगों की मौत 80 से ज्यादा घायल

शहजाद टाउन के तरलाई इमामबाड़ा में सुसाइड बम धमाका हुआ, 10 लोगों की मौत, कई घायल। प्रशासन ने इमरजेंसी लगाई, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं, पूरे इस्लामाबाद में अलर्ट।

पाकिस्तान।  पाकिस्तान के इस्लामाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां एक सुसाइड बॉम्बर ने ए​क शिया धार्मिक स्थल के अंदर खुद को उड़ा लिया। इस धमाके में करीब 10 लोगों के मौके पर मौत होने और कई लोगों के गंभीर घायल होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, ये हादसा शहर शहजाद टाउन इलाके में स्थित तरलाई इमामबाड़ा में हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने पूरे इस्लामाबाद में इमरजेंसी लागू कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, मौके पर कानून-प्रवर्तन की टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। संघीय राजधानी के पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) और सीडीए अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर एक सुसाइड बॉम्बर ने शिया धार्मिक स्थल के अंदर जाकर खुद को उड़ा ​लिया। ये हादसा उस वक्त हुआ जब वहां काफी संख्या में लोग मौजूद थे। 

पीआईएमएस के एक प्रवक्ता ने डॉन से पुष्टि की है कि कार्यकारी निदेशक के निर्देश पर अस्पताल में आपातकाल लागू कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्य आपातकालीन विभाग, अस्थि रोग विभाग, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी विभाग सक्रिय किए गए हैं। घायलों को पीआईएमएस और पॉलीक्लिनिक अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

यह विस्फोट 11 नवंबर, 2025 को इस्लामाबाद के जी-11 इलाके में जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के बाहर हुए आत्मघाती विस्फोट के तीन महीने से भी कम समय में हुआ है। उस विस्फोट में 12 लोग मारे गए थे और 30 से अधिक लोग घायल हुए थे।

Read More नेपाल चुनाव: दो मार्च से बंद हो जाएगा भारत-नेपाल बॉर्डर, इंपोर्ट और एक्सपोर्ट पर भी रोक

 

Read More अमेरिकी ट्रेड कोर्ट का बड़ा फैसला, कंपनियों को मिल सकता है अरबों डॉलर का टैरिफ रिफंड

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका