मध्य प्रदेश में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी नेटवर्क का खुलासा, आतंकी मॉड्यूल से जुड़ाव के आरोप में युवक गिरफ्तार

दतिया से युवक पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा

मध्य प्रदेश में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी नेटवर्क का खुलासा, आतंकी मॉड्यूल से जुड़ाव के आरोप में युवक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दतिया के इंदरगढ़ से विकास प्रजापति को पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल से जुड़े होने पर गिरफ्तार किया। कमरे की तलाशी में पिस्तौल, कारतूस और संदिग्ध पदार्थ मिला। आरोपी का संबंध गुरदासपुर ग्रेनेड मॉड्यूल से भी जुड़ा बताया गया है।

दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ कस्बे से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने विकास प्रजापति नामक युवक को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी मॉड्यूल से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विकास का नाम गुरदासपुर ग्रेनेड हमले से जुड़े एक आतंकी नेटवर्क की जांच में सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।

सूत्रों के अनुसार, 26 नवंबर को स्पेशल सेल की टीम इंदरगढ़ पहुंची और वार्ड क्रमांक-11, पुरानी तहसील के पास स्थित घर से विकास को हिरासत में लेकर दिल्ली ले गई। उस समय उसके परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। विकास की मां और भाई जामनगर (अहमदाबाद) में मजदूरी करते हैं। परिवार लौटने पर स्थानीय पुलिस ने केवल यही जानकारी दी कि दिल्ली पुलिस की टीम विकास को ले गई है।

गिरफ्तारी के बाद स्पेशल सेल की जांच टीम शुक्रवार को विकास को एक बार फिर दतिया लाई और इंदरगढ़ स्थित उसके कमरे की तलाशी ली। इस दौरान लगभग 10 ग्राम संदिग्ध पदार्थ, एक पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए। इसके बाद युवक को दोबारा दिल्ली ले जाया गया। स्थानीय पुलिस को तलाशी के दौरान केवल आमर्स एक्ट से जुड़ी जानकारी दी गई। विकास की मां ने बताया कि बेटा दीपावली पर घर आया था, लेकिन उसकी गतिविधियों के बारे में परिवार को ज्यादा जानकारी नहीं थी। गुजरात से लौटते ही गिरफ्तारी की खबर मिलने से परिवार स्तब्ध रह गया।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि, यह पूरा मॉड्यूल पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी द्वारा संचालित किया जा रहा था। अब तक इस नेटवर्क के तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें हरगुनप्रीत सिंह (पंजाब), विकास प्रजापति (दतिया, मध्य प्रदेश) और आरिफ (बिजनौर, उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। एजेंसियों ने कहा कि मॉड्यूल के कई अन्य कनेक्शन भी सामने आए हैं, जिन्हें आगे की कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस के साथ साझा किया गया है।

Read More ऋषिकेश में भाजपा का 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान' शुरू, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद

एसीपी कुशवाहा ने दावा किया कि, यह मॉड्यूल देश में किसी बड़े आतंकी हमले की तैयारी में था। समय रहते की गई कार्रवाई ने पाकिस्तान समर्थित नेटवर्क की योजनाओं को विफल कर दिया। विकास के डिजिटल उपकरणों, मोबाइल और नेटवर्क से जुड़े लोगों की जांच जारी है। दतिया और आसपास के इलाके में स्थानीय युवक का इस तरह के आतंकी गतिविधियों में शामिल होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

Read More दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर: होली से पहले वायु गुणवत्ता में सुधार, हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब