लंदन में पाकिस्तान ग्रूमिंग गैंग ने 14 साल की लड़की को किडनैप कर किया रेप, 200 सिखों ने बचाया

200 सिखों ने पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग से नाबालिग को बचाया

लंदन में पाकिस्तान ग्रूमिंग गैंग ने 14 साल की लड़की को किडनैप कर किया रेप, 200 सिखों ने बचाया

लंदन के हाउंसलो में 200 सिखों ने एकजुट होकर अगवा की गई 14 वर्षीय सिख लड़की को पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग से छुड़ाया।

नई दिल्ली। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में सिख समुदाय पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लंदन के हाउंसलो में एक बार फिर 14 साल की सिख लड़की पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग के निशाने पर आ गई। उसे अगवा कर लिया गया। ये खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और 200 सिख एकजुट हो गए। सभी मिलकर लड़की को छुड़वाने में कामयाब रहे हैं। लड़की को अगवा करने वाले आरोपी की उम्र 34 वर्ष थी। सिख समुदाय ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी पिछले काफी समय से लड़की को अपना शिकार बनाने की कोशिश में था।

एक साल से बना रहा था संबंध

पीड़िता की पारिवारिक स्थिति काफी खराब है, जिसका पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग के लोगों ने फायदा उठाया। आरोपी पिछले एक साल से लड़की के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। इसके बाद उसने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

200 सिखों ने बचाया

Read More राट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: नहीं देना होगा अमेरिकी नागरिकों को टैक्स, जानें क्या है सरकार का पूरा प्लान

आरोपी ने लड़की को अगवा कर लिया और उसे लगातार धमकी दे रहा था। लड़की ने कई बार भागने की कोशिश की, लेकिन वो विफल हो गई। उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया था। इसकी भनक लगते ही 200 सिखों ने मिलकर लड़की को आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया।

Read More ईरान ने अमेरिका-इजरायल हमलों में दो और शीर्ष कमांडरों के मारे जाने की पुष्टि की, रक्षा परिषद की बैठक में हो रहे थे शामिल

पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग क्या है?

Read More ईरान के हमले के बाद कतर पर गिरा ड्रोन का मलबा :  केरल का व्यक्ति घायल, हाथ-पैर में लगी चोटें

पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग लंदन में काफी एक्टिव है। पाकिस्तानी मूल के लोग सोची-समझी साजिश के तहत नाबालिगों को अपना शिकार बनाते हैं। इनमें ज्यादातर दूसरे धर्मों की लड़कियां शामिल होती हैं। पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग के लोग दोस्ती और मदद देने के बहाने उनपर भरोसा कायम करते हैं और फिर यौन शोषण करने के बाद उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब