‘पेट गाला’ ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम: स्टाइलिश परिधानों में कुत्ते-बिल्लियों ने किया रेंप वॉक, लोगों ने बताया-यह मेट गाला से भी ज्यादा दिलचस्प

'पेट गाला' ने चुराया मेट गाला का आकर्षण

‘पेट गाला’ ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम: स्टाइलिश परिधानों में कुत्ते-बिल्लियों ने किया रेंप वॉक, लोगों ने बताया-यह मेट गाला से भी ज्यादा दिलचस्प
फैशन की दुनिया में अब 'पेट गाला' का राज है! जहाँ सेलिब्रिटीज नहीं, बल्कि पालतू कुत्ते और बिल्लियां स्टाइलिश गाउन और टक्सीडो में रैंप वॉक करते दिखे। इंटरनेट पर वायरल इस शो को यूजर्स ने मेट गाला से भी अधिक दिलचस्प और प्यारा बताया। इन छोटे सितारों के 'स्वैग' ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

नई दिल्ली। दुनियाभर में जहां मेट गाला के ग्लैमरस फैशन और सेलिब्रिटी लुक्स की चर्चा हो रही थी, वहीं सोशल मीडिया पर एक अनोखा फैशन शो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया। इस शो का नाम ‘पेट गाला’ था, जिसमें पालतू कुत्ते और बिल्लियां स्टाइलिश परिधानों में रैंप वॉक करते नजर आए। इंटरनेट पर वायरल हुए इस वीडियो ने यूजर्स का खूब मनोरंजन किया और कई लोगों ने इसे मेट गाला से भी ज्यादा दिलचस्प बताया।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में पालतू जानवरों को बेहद आकर्षक कपड़ों और एक्सेसरीज में सजाया गया था। किसी ने चमचमाता गाउन पहना था तो कोई बो टाई, टक्सीडो और छोटी टोपी में दिखाई दिया, वहीं दूसरी तरफ बिल्लियां भी सुंदर ड्रेस और मोतियों जैसे आभूषणों में कैमरे के सामने पोज देती दिखाई दी। इस शो में सबसे ज्यादा आर्कषण का केंद्र रहा एक छोटे कुत्ते का अंदाज, जो कि सोशल मीडिया पर खास चर्चा में रहा। उसके लुक की तुलना कई यूजर्स मशहूर हॉलीवुड सितारों के फैशन स्टाइल से करते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में पर्दे के पीछे के मजेदार दृश्य भी दिखाए गए, जहां पालतू जानवरों को गोद में उठाकर तैयार किया जा रहा था।

कई यूजर्स ने वीडियो के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा, “मेट गाला को भूल जाइए, असली मजा पेट गाला में है।” यही लाइन लोगों को इतनी पसंद आई कि वीडियो तेजी से वायरल हो गया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना