मेलोनी सरकार ने लगातार 1,413 दिन पूरे कर बनाया नया इतिहास, PM Modi ने दी बधाई

भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर दिया जोर

मेलोनी सरकार ने लगातार 1,413 दिन पूरे कर बनाया नया इतिहास, PM Modi ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली में युद्धोत्तर इतिहास की सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बनने पर जॉर्जिया मेलोनी को बधाई दी। मेलोनी सरकार के 1,413 दिन पूरे होने पर पीएम मोदी ने इस उपलब्धि को इतालवी जनता का भरोसा बताते हुए भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली में युद्धोत्तर इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के पद पर रहने पर जॉर्जिया मेलोनी को बधाई दी है। मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “ मेरी मित्र प्रधानमंत्री मेलोनी को इटली के युद्धोत्तर इतिहास में सबसे लंबे समय तक निरंतर सेवा करने वाली प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई। यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इतालवी जनता के विश्वास और भरोसे का प्रतीक है। उनकी मित्रता ने भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और मैं अपने देश की जनता के लिए एक समृद्ध भविष्य के निर्माण हेतु उनके साथ घनिष्ठ सहयोग जारी रखने के लिए तत्पर हूं। आगामी वर्षों में उनकी निरंतर सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।"

उल्लेखनीय है कि इटली में पीएम मेलोनी की सरकार के आज 1413 दिन पूरे हो गए जिसके साथ ही वह देश के युद्ध पश्चात इतिहास में सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के नाम था।

Post Comment

Comment List

Latest News

संजय लीला भंसाली ने पूरी की ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग, 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्म संजय लीला भंसाली ने पूरी की ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग, 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्म
संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल अभिनीत ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग पूरी कर ली।...
मुफ्त भोजन खाने के बाद इंडोनेशिया में हड़कंप: 3 दिनों में करीब 2,000 छात्र-शिक्षक फूड पॉइजनिंग से बीमार, जांच शुरू
महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर सरकार की चुप्पी से अपराधियों के हौंसले बुलंद, महिला पत्रकारों को न्याय देने की मांग : कांग्रेस
Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
मुख्य सचिव से एसीबी महानिदेशक की मुलाकात, लंबित अभियोजन स्वीकृति प्रकरणों की समीक्षा
अखिलेश यादव से आशुतोष रांका की मुलाकात: SP-CJP के बीच बढ़ी नजदीकी से यूपी में नए सियासी समीकरणों की अटकलें तेज
आधी रात गूंजेंगे शंख-नगाड़े, मंदिरों में जन्मेंगे नंदलाल, बृजनाथजी समेत शहर के प्रमुख मंदिरों में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी