इतिहास रच गए PM Modi! सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस में शामिल होने वाले बने पहले भारतीय प्रधानमंत्री

भारत-सेशेल्स दोस्ती के 50 साल

इतिहास रच गए PM Modi! सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस में शामिल होने वाले बने पहले भारतीय प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में हिस्सा लेकर भारत-सेशेल्स की रणनीतिक साझेदारी, रक्षा सहयोग और 50 वर्षों पुराने राजनयिक संबंधों को नई मजबूती देने का संदेश दिया।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार देर शाम विक्टोरिया में सम्मानित अतिथि के रूप में सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लिया। वह सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हरमिनी के निमंत्रण पर सेशेल्स की यात्रा पर गए हैं।

राष्ट्रीय दिवस समारोह भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भी आयोजित किया गया। इन विशेष अवसरों के स्मरणार्थ, सेशेल्स की स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय परेड में भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ियों ने भाग लिये। भारतीय दल में असम रेजिमेंट, भारतीय नौसेना तथा भारतीय नौसेना के मार्चिंग बैंड के कार्मिक शामिल थे, जो दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे रक्षा सहयोग को प्रतिबिंबित करते हैं। समारोह के एक भाग के रूप में तथा स्थापित परंपरा के अनुरूप, भारतीय नौसैनिक पोत तरकश और ईक्षाक पोर्ट विक्टोरिया में लंगर डाले हुए हैं। समारोह में प्रधानमंत्री की भागीदारी दोनों देशों के बीच गहरी साझेदारी तथा लंबे समय से चली आ रही मैत्री को रेखांकित करती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक