भारत के पड़ोस में भीषण जंग की तैयारी तेज : थाइलैंड और कंबोडिया आमने-सामने, सेना में नागरिकों की भर्ती अनिवार्य

कंबोडिया की सेना में 2 लाख जवान

भारत के पड़ोस में भीषण जंग की तैयारी तेज : थाइलैंड और कंबोडिया आमने-सामने, सेना में नागरिकों की भर्ती अनिवार्य

कंबोडिया ने ऐलान किया है कि वह थाइलैंड के साथ सीमा तनाव को देखते हुए नागरिकों की सेना में अनिवार्य भर्ती शुरू करने जा रहा है

बैंकाक। भारत के पड़ोसी देश थाइलैंड और कंबोडिया के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंचता दिख रहा है। कंबोडिया ने ऐलान किया है कि वह थाइलैंड के साथ सीमा तनाव को देखते हुए नागरिकों की सेना में अनिवार्य भर्ती शुरू करने जा रहा है। कंबोडिया के पीएम हुन मानेट ने सोमवार को कहा कि सेना में नागरिकों की अनिवार्य भर्ती अगले साल से शुरू हो जाएगी। कंबोडिया के कानून में साल 2006 में सैन्य भर्ती को अनिवार्य बनाने वाले प्रावधान को लागू किया गया था। कंबोडिया और थाइलैंड के बीच इन दिनों तनाव काफी बढ़ा हुआ है।

यह पूरा विवाद उस समय भड़का जब 28 मई को कंबोडिया के एक सैनिक की विवादित सीमा पर गोलीबारी में मौत हो गई। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच सीमा को बंद कर दिया गया है। कंबोडिया ने इंटरनेशनल कोर्ट आॅफ जस्टिस में एक याचिका दायर की है। यही नहीं थाइलैंड से आने वाले कुछ आयात को भी रोक दिया है। वहीं थाइलैंड ने अपने पीएम पेटोंगटार्न शिनवात्रा को सस्पेंड कर दिया है। शिनवात्रा की कंबोडिया के पूर्व पीएम हुन सेन के साथ बातचीत लीक हो गई थी।

कंबोडिया की सेना में 2 लाख जवान
कंबोडिया के पीएम हुन मैनेट ने एक सैन्य प्रशिक्षण सेटर में कहा, टकराव का यह दौर उनके लिए एक सबक की तरह से है। यह हमारी सेना की समीक्षा, आकलन और अपने लक्ष्य स्थापित करने के लिए एक मौका है। कंबोडिया की संसद ने साल 2006 में एक कानून लागू किया था जिसमें कहा गया था कि 18 से 30 साल के सभी कंबोडियाई युवकों को सैन्य प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा। यह प्रशिक्षण 18 महीने का होगा। अभी तक इस कानून को लागू नहीं किया गया था। अब इसे कर दिया गया है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के वर्ल्ड फैक्टबुक का अनुमान है कि कंबोडिया की सेना में 2 लाख जवान हैं। वहीं थाइलैंड की सेना में करीब साढ़े 3 लाख जवान हैं। अपने भाषण में कंबोडिया के पीएम ने देश से अपील की कि वह सैन्य बजट को बढ़ाए। उन्होंने थाइलैंड से भी कहा कि वह बंद की गई सीमा को फिर से खोल दे। कंबोडिया में चीन ने हाल ही में एक विशाल नेवल बेस बनाया है। चीन कंबोडिया में अपनी उपस्थिति और प्रभाव बढ़ा रहा है। चीन ने काफी हथियार भी कंबोडिया को दिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। बागडे ने मुख्यमंत्री शर्मा...
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल : कमाई हुई 350 करोड़ के पार, क्रिटिक्स और दर्शकों की पसंद बनी फिल्म 
कांग्रेस की रैली में अभद्र नारों पर राज्यसभा में हंगामा, सत्ता पक्ष ने की सोनिया-राहुल से माफी की मांग
Weather Update : दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चार अब भी अटकी
कौन है नवीद अकरम? जिसने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन?
एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित
मेले में दिखा कला, संस्कृति और सामुदायिक उत्सव का संगम, ग्रेट हार्ट आश्रम से आए 150 बच्चों ने आयोजन में लिया भाग