भारत-बेल्जियम रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमत, राजनाथ और थियो फ्रांकेन ने की द्विपक्षीय वार्ता

आपसी विश्वास पर आधारित संबंधों को मजबूती देने पर जोर

भारत-बेल्जियम रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमत, राजनाथ और थियो फ्रांकेन ने की द्विपक्षीय वार्ता
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बेल्जियम के रक्षा मंत्री थियो फ्रांकेन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा औद्योगिक सहयोग, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने पर सहमति बनी। यह बैठक दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच हुई वार्ता के इतर आयोजित हुई।

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को यहां बेल्जियम के रक्षा एवं विदेश व्यापार मंत्री थियो फ्रांकेन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में दोनों पक्षों ने रक्षा और औद्योगिक सहयोग से जुड़े पूरे क्षेत्र की समीक्षा की और द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तार देने पर सहमति जताई। बैठक के दौरान दोनों मंत्रियों ने रक्षा सहयोग संवाद, उच्चस्तरीय यात्राओं, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के जरिए भारत-बेल्जियम के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।

उन्होंने क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सहयोग की आवश्यकता को माना। श्री सिंह और श्री फ्रांकेन ने दोहराया कि भारत और बेल्जियम के बीच साझेदारी साझा मूल्यों, आपसी विश्वास और सम्मान पर आधारित है। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के बीच यहां हुई बैठक के इतर आयोजित की गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी न्यायाधीश ने लगाई जन्मसिद्ध नागरिकता सीमित करने पर रोक ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी न्यायाधीश ने लगाई जन्मसिद्ध नागरिकता सीमित करने पर रोक
अमेरिकी फेडरल न्यायाधीश डेबरा बोर्डमैन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका देते हुए जन्म के आधार पर नागरिकता सीमित...
वाणिज्यिक कर विभाग ने 3 सप्ताह में 44 वाहन पकड़े, जानें पूरा मामला
दिल्ली: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की किरण सिंह देव से मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल
मद्रास हाईकोर्ट में तमिल को मुख्य भाषा बनाने की मांग, तमिलनाडु विधानसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव किया पारित
एसएमएस अस्पताल : फोर्थ क्लास कर्मचारी धरने पर बैठे, वार्ड बॉय का काम देने पर जताया विरोध
मुख्य सचिव ने काली बाई भील (उड़ान) योजना की प्रगति की समीक्षा की सेनेटरी नैपकिन की निर्बाध आपूर्ति, गुणवत्ता और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के दिए निर्देश 
मदन लाल मेघवाल पर हमले को लेकर सियासत गरम, राजस्थान में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने का लगाया आरोप