कतर में रास लाफान एलएनजी हब नी हमलों के कारण केन्द्र का एक हिस्सा बंद : नुकसान की मरम्मत में लग सकते हे 5 साल, वैश्विक बाजारों को वर्षों तक के लिए प्रभावित कर सकता है संघर्ष

एलएनजी की आपूर्ति में महीनों या वर्षों तक व्यवधान जारी रह सकता है

कतर में रास लाफान एलएनजी हब नी हमलों के कारण केन्द्र का एक हिस्सा बंद : नुकसान की मरम्मत में लग सकते हे 5 साल, वैश्विक बाजारों को वर्षों तक के लिए प्रभावित कर सकता है संघर्ष

कतर के रास लाफान एलएनजी हब पर हमलों से बड़ा हिस्सा बंद हो गया है, जिसकी मरम्मत में 5 साल लग सकते हैं। इससे वैश्विक गैस आपूर्ति पर गंभीर असर पड़ा है। होर्मुज जलडमरूमध्य पर निर्भर देशों के लिए संकट गहराया, एशिया में कमी दिखने लगी। विशेषज्ञों ने इसे संभावित “प्रलयकारी गैस संकट” की चेतावनी बताया है।

दोहा। कतर में स्थित दुनिया का सबसे बड़ा एलएनजी (द्रवीकृत प्राकृतिक गैस) निर्यात केंद्र रास लाफान परिसर पर हुए हमलों के कारण इस केन्द्र का एक हिस्सा बंद हो गया है और नुकसान की मरम्मत में 5 साल तक का समय लग सकता है। यह जानकारी रिपोर्ट में दी। रिपोर्ट के अनुसार, एलएनजी हब प्रत्येक सप्ताह बिजली कटौती का मतलब है कि सिडनी जैसे शहर को एक वर्ष तक बिजली देने के बराबर ऊर्जा का नुकसान होना।

रिपोर्ट के अनुसार कई देश अपनी गैस खपत के एक चौथाई से अधिक के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाली आपूर्ति पर निर्भर हैं, जिसका मतलब है कि यह संघर्ष भी वैश्विक बाजारों को वर्षों तक के लिए प्रभावित कर सकता है। विश्लेषक सॉल कावोनिक ने कहा, हम अब एक प्रलयकारी गैस संकट की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि युद्ध समाप्त होने के बाद भी एलएनजी की आपूर्ति में महीनों या वर्षों तक व्यवधान जारी रह सकता है। एशिया के कुछ हिस्सों में पहले से ही कमी दिखने लगी है, जहां उर्वरक से लेकर कांच उत्पादन तक विभिन्न उद्योगों में एलएनजी का व्यापक रूप से उपयोग होता है।

Tags: attacks

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

थाईलैंड पीएम अनुतिन चर्नविराकुल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, देश के नागरिकों से किया ईंधन का भंडारण न करने का आग्रह थाईलैंड पीएम अनुतिन चर्नविराकुल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, देश के नागरिकों से किया ईंधन का भंडारण न करने का आग्रह
थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने देश में ईंधन की कमी की खबरों को अफवाह बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया...
अलविदा जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी भीड़ : बड़ी संख्या में लोगों ने अकीदत के साथ अदा की नमाज, रोजेदारों ने खुदा की बारगाह में सिर झुकाकर मांगी अमन और भाईचारे की दुआ
तेलंगाना में 3.24 लाख करोड़ रुपये का कर-मुक्त बजट पेश: वर्ष 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य, इन्दिराम्मा परिवार जीवन बीमा योजना की घोषणा
निगम मुख्यालय में समीक्षा बैठक, “मुख्यमंत्री विकसित शहर वार्ड अभियान-2026” के प्रभावी क्रियान्वयन और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर जोर
गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर आरोप, कहा- भाजपा राजस्थान में 7,352 स्कूल बंद कर बच्चों और रोजगार पर खतरा पैदा कर रही
चुनाव आयोग के तबादला विवाद पर ममता के समर्थन में आए उमर अब्दुल्ला : केवल गैर-भाजपा शासित राज्यों में होते है बड़े पैमाने पर तबादले, बोले- हेरफेर के प्रयास से नहीं बदलेंगे नतीजे
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में देरी : कॉपियों के अंक अपलोड न होने से अगले सप्ताह तक टला परिणाम