रूसी पुलिस ने यूक्रेन से संचालित धोखाधड़ी वाले कॉल सेंटर को बंद किया, दो संदिग्ध गिरफ्तार

रूस में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

रूसी पुलिस ने यूक्रेन से संचालित धोखाधड़ी वाले कॉल सेंटर को बंद किया, दो संदिग्ध गिरफ्तार

रूसी पुलिस ने लेनिनग्राद क्षेत्र में यूक्रेन संचालित कॉल सेंटर बंद कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। रोजाना हजारों लोगों से ठगी की जा रही थी।

सेंट पीटर्सबर्ग। रूसी पुलिस ने लेनिनग्राद क्षेत्र में यूक्रेन से संचालित हो रहे कॉल सेंटर को बंद करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। रूस के पश्चिम में यह दूरसंचार केंद्र यूक्रेन के जालसाज संचालित कर रहे थे। रूसी गृह मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि इस संबंध में सेंट पीटर्सबर्ग से दो संदिग्ध गिरफ्तार किये गये हैं। जांचकर्ताओं का मानना है कि दोनों संदिग्ध यूक्रेन में मौजूद कॉल सेंटरों से अगस्त 2025 से संपर्क में थे। वे अंतरराष्ट्रीय कॉल लगाने के लिये सिम बॉक्स का इस्तेमाल कर रहे थे, जो कॉल करने वाले की पहचान और लोकेशन छिपा लेता है। 

पुलिस ने कहा कि यह कॉल सेंटर हर दिन 5000 से ज्यादा लोगों को धोखाधड़ी वाली कॉल करता था। अधिकारियों ने संदिग्धों को सेंट पीटर्सबर्ग, लेनिनग्राद और रूस के दूसरे हिस्सों में चल रहे 50 आपराधिक मामलों से जोड़ा है। छानबीन के दौरान पुलिस ने 19 मोबाइल फोन और 3500 से ज्यादा सिम कार्ड जब्त किये हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग