थाईलैंड पीएम अनुतिन चर्नविराकुल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, देश के नागरिकों से किया ईंधन का भंडारण न करने का आग्रह

पीएम ने जनता से की शांति की अपील

थाईलैंड पीएम अनुतिन चर्नविराकुल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, देश के नागरिकों से किया ईंधन का भंडारण न करने का आग्रह

थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने देश में ईंधन की कमी की खबरों को अफवाह बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कच्चे तेल का आयात सामान्य है और लंबी कतारें केवल घबराहट में की गई जमाखोरी के कारण हैं। सरकार ने दैनिक खपत में आए 30% उछाल को नियंत्रित करने और आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

बैंकॉक। थाईलैंड के प्रधानमंत्री और आंतरिक मामलों के मंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने कहा कि थाईलैंड में तेल की किसी प्रकार की कमी नहीं है, कच्चे तेल का आयात सामान्य रूप से जारी है और तेल उत्पादन क्षमता एवं उत्पादन में कोई कमी नहीं आई है। चर्नविराकुल ने ये टिप्पणियां गुरुवार को पश्चिम एशिया की स्थिति के लिए संयुक्त प्रबंधन एवं निगरानी केंद्र में एक बैठक के दौरान की क्योंकि रिपोर्टों में कहा गया कि हाल के दिनों में थाईलैंड में चालक एवं राइडर पेट्रोल के लिए लंबी कतारों में खड़े थे।

उन्होंने देश के नागरिकों से अपनी चिंताओं को कम करने और ईंधन का भंडारण न करने का भी आग्रह किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह स्थिति वास्तविक तेल की कमी के कारण नहीं, बल्कि जनता की चिंता के कारण उत्पन्न हुई है, जिसके कारण दैनिक तेल की खपत सामान्य 600 से 670 लाख लीटर प्रति दिन से बढ़कर लगभग 840 लाख लीटर प्रति दिन हो गई है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार तेल परिवहन प्रणाला का सामान्य संचालन बहाल करने के प्रयासों में तेजी ला रही है और संबंधित एजेंसियों, विशेष रूप से ऊर्जा मंत्रालय को स्थिति की बारीकी से निगरानी एवं प्रबंधन करने का आदेश दिया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का शामलाजी रोड़ स्टेशन पर अस्थाई ठहराव, यात्रियों को होगी सुविधा  उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का शामलाजी रोड़ स्टेशन पर अस्थाई ठहराव, यात्रियों को होगी सुविधा 
रेलवे ने उदयपुर सिटी-असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस और असारवा-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस को शामलाजी रोड स्टेशन पर अस्थाई ठहराव...
केरल में यूडीएफ गठबंधन की जीत निश्चित : सत्ता में आने के बाद खूबसूरत राज्य के निर्माण के लिए करेंगे काम, राहुल गांधी बोले- जनता बदलाव के लिए तैयार
बिरला ऑडिटोरियम में FICCI FLO माइंडफुलनेस समिट संपन्न : अर्जुन कपूर बने आकर्षण का केंद्र, महिलाओं को मिला आत्मविकास का मंत्र 
चुनाव आयोग के तबादला विवाद पर ममता के समर्थन में आए उमर अब्दुल्ला : केवल गैर-भाजपा शासित राज्यों में होते है बड़े पैमाने पर तबादले, बोले- हेरफेर के प्रयास से नहीं बदलेंगे नतीजे
जी-7 के छह सदस्यों सहित 7 देशों ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने में दिखाई तत्परता, ईरानी हमलों की निंदा की
जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर भजनलाल शर्मा की बैठक : बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर, कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश 
प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी : सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं, जानें कितने बढ़े दाम