एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान

पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
ऑस्ट्रेलिया के ब्लेयर एथोल में एक ही रात तीन भारतीय कारोबारियों की दुकानों में चोरी की वारदात हुई। चोरों ने शीशे और दरवाजे तोड़कर भारी नकदी चुरा ली। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस की देरी पर नाराजगी जताते हुए क्षेत्र में गश्त और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया के ब्लेयर एथोल इलाके में एक ही रात में भारतीय मूल के तीन कारोबारियों की दुकानों में चोरी की घटनाएं सामने आयी हैं। चोरों ने दुकानों के दरवाजे और खिड़कियां तोड़कर कैश रजिस्टर उखाड़ लिये, जिससे कारोबारियों को हजारों डॉलर का नुकसान हुआ है। पीड़ित कारोबारी जसपाल सिंह ने 7न्यूज को बताया कि चोरों ने दुकानों में घुसकर भारी नुकसान किया। उनकी दुकान से करीब 1,500 से 1,800 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की नकदी चोरी हुई। एक अन्य पीड़ित दुकानदार क्रुणाल पटेल ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब 7.15 बजे घटना की सूचना दी गयी, लेकिन अधिकारी दो से तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने में देरी के कारण कारोबारियों को दुकानें दोबारा खोलने से पहले खुद ही टूटे शीशे और मलबा साफ करना पड़ा।

जसपाल सिंह ने कहा कि इलाके में बार-बार हो रही घटनाओं के कारण छोटे कारोबारियों के लिए काम करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। एक अन्य कारोबारी अमरजीत भामरा ने कहा कि बाहर से आकर मेहनत से कारोबार खड़ा करने वाले लोगों को इस तरह की घटनाओं से नुकसान उठाना पड़ रहा है। घटना के बाद ब्लेयर एथोल और गेप्प्स क्रॉस के व्यावसायिक इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गयी है। कारोबारियों का कहना है कि वहां दुकानों में चोरी और लूट की कोशिशें लगातार हो रही हैं। दुकानदारों ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में चोरी की घटनाओं पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया