बांग्लादेश में मतदान केन्द्र पर देसी बम धमाके में तीन लोग घायल, मतगणना जारी

गोपालगंज में तीन घायल, मतदान जारी

बांग्लादेश में मतदान केन्द्र पर देसी बम धमाके में तीन लोग घायल, मतगणना जारी

ढाका में आम चुनाव के दौरान गोपालगंज के एक मतदान केंद्र पर देसी बम फटा। तीन लोग मामूली घायल हुए। पुलिस ने हालात काबू में बताते हुए मतदान सामान्य जारी रहने की पुष्टि की।

ढाका। बांग्लादेश में गोपालगंज जिले में गुरुवार सुबह आम चुनाव के दौरान एक मतदान केन्द्र पर देसी बम फटने से तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से यह खबर दी। 

गोपालगंज के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मोहम्मद सरवर हुसैन ने पत्रकारों को बताया कि धमाका सुबह रेशमा इंटरनेशनल स्कूल मतदान केन्द्र पर हुआ। उन्होंने कहा कि धमाके में मामूली चोटें आईं और सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था अब पूरी तरह से काबू में है और केन्द्र पर मतदान सामान्य तरीके से चल रहा है।

उन्होंने कहा कि धमाका दहशत फैलाने के मकसद से किया गया प्रतीत होता है। अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने में लगे हैं। मतदान केन्द्र के पीठासीन अधिकारी जहीरुल इस्लाम ने कहा कि हालात पर जल्दी काबू पा लिया गया। बांग्लादेश में आम चुनाव गुरुवार सुबह शुरू हुआ, जिसमें 12.7 करोड़ से ज्यादा पंजीकृत मतदाताओं के वोट डालने की उम्मीद है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका