टाइम मैगजीन ने जारी की सूची : सौ प्रभावशाली लोगों की सूची में अंबानी और अजीम प्रेमजी, सूची में वॉरेन बफेट, मेलिंडा फ्रेंच गेट्स और ओपरा विनफ्रे भी शामिल

अंबानी दंपती के धर्मार्थ कार्यों की सराहना

टाइम मैगजीन ने जारी की सूची : सौ प्रभावशाली लोगों की सूची में अंबानी और अजीम प्रेमजी, सूची में वॉरेन बफेट, मेलिंडा फ्रेंच गेट्स और ओपरा विनफ्रे भी शामिल

मैगजीन में कहा गया है कि भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की धर्मार्थ पहल उतनी ही विविधतापूर्ण और व्यापक है

न्यूयार्क। अमेरिकी साप्ताहिक समाचार पत्रिका टाइम मैगजीन की 2025 की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में भारत के रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं अरबपति व्यवसायी मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष नीता अंबानी तथा भारतीय निवेशक एवं विप्रो लिमिटेड के अध्यक्ष अजीम हाशिम प्रेमजी सहित कई प्रमुख हस्तियों को शामिल किया गया है। सूची में वॉरेन बफेट, मेलिंडा फ्रेंच गेट्स, ओपरा विनफ्रे, माइकल ब्लूमबर्ग, डेविड बेकहम, एलिस एल. वाल्टन, ली का-शिंग, कार्लोस स्लिम हेल, रीड हेस्टिंग्स, अजीम प्रेमजी, माइकल डेल, फिल नाइट, स्टीव बाल्मर, जैक मा शामिल हैं। 

अंबानी दंपती के धर्मार्थ कार्यों की सराहना
मैगजीन में कहा गया है कि भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की धर्मार्थ पहल उतनी ही विविधतापूर्ण और व्यापक है, जितना कि उनका व्यापारिक साम्राज्य जिससे उन्हें अनुमानित 110 अरब डॉलर की संपत्ति अर्जित की है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने लाखों भारतीयों को प्रभावित करने वाली पहलों को वित्त पोषित किया है, जिसमें छात्रवृत्ति के लिए धन मुहैया कराया गया है। महिलाओं को उनके करियर कौशल को मजबूत करने में मदद करने के साथ ही ग्रामीण समुदायों को स्थाई कृषि पहलों में सहायता की है। इस उद्योगपति दम्पति ने 2024 में 407 करोड़ रुपए का दान दिया, जिससे वे देश के सबसे बड़े दानदाताओं में से एक बन गए। 

प्रेमजी भारत के सबसे उदार परोपकारी 
मैगजीन ने अपनी सूची में पांच दशक से भी ज्यादा समय से तकनीक के दिग्गज अजीम प्रेमजी को जगह दी है। अजीम ने अपने माता-पिता के छोटे से वनस्पति तेल के कारोबार को आईटी के क्षेत्र में वैश्विक नेता बना दिया है। आज उन्हें भारत के सबसे उदार परोपकारी लोगों में से एक के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने अपनी संपत्ति को व्यवस्थित रूप से भारत की सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने के लिए निर्देशित किया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री ही संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।...
मोदी पर विवादित नारा लगाने वाली मंजुलता मीना अपने बयान पर कायम, कहा- मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया
जेडीए द्वारा 16 से 24 दिसंबर तक होगा शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 का आयोजन, लंबित मामलों का होगा निस्तारण
आम आदमी की जेब पर फिर पड़ेगी की महंगाई की मार, थोक मुद्रास्फीति की दर लगातार दूसरे महीने शून्य से नीचे
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, बिना नंबर की क्रेटा कार व 49 हजार नकद बरामद
दरभंगा से लगातार हैं 6 बार के विधायक संजय सरावगी बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, जिम्मेदारी मिलते ही दिया संगठन को मजबूत करने का संदेश
कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल, एक दिवसीय विशेष सत्र की रणनीति पर होगी चर्चा