ट्रम्प ने यूक्रेन हथियार योजना का किया खुलासा : ट्रम्प ने दी धमकी, 50 दिनों के अंदर युद्ध समाप्ति के लिए रूस करे समझौता, नहीं तो लगाएंगे कड़े टैरिफ
उच्च-स्तरीय हथियार युद्ध क्षेत्र में तेजी से वितरित किए जाएंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा किया है कि अमेरिका नाटो देशों के माध्यम से यूक्रेन को उच्चतम श्रेणी का हथियार भेजेगा
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा किया है कि अमेरिका नाटो देशों के माध्यम से यूक्रेन को उच्चतम श्रेणी का हथियार भेजेगा, साथ ही उन्होंने रूस को धमकी दिया कि अगर 50 दिनों के अंदर युद्ध समाप्ति के लिए समझौता नहीं हुआ तो वह रूस पर कड़े टैरिफ लगाएंगे। यह जानकारी बीबीसी ने मंगलवार को दी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वाशिंगटन में नाटो प्रमुख मार्क रूटे के साथ बैक के बाद ट्रम्प ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यूक्रेन वह कर सके जो वह करना चाहता है। रूटे ने पुष्टि किया कि अमेरिका ने नाटो के माध्यम से यूक्रेन को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने का निर्णय लिया है तथा यूरोपीय देश इसका खर्च वहन करेंगे। ट्रम्प ने कहा कि यूरोपीय देश यूक्रेन को अपनी पैट्रियट वायु रक्षा प्रणालियां देंगे जिस पर यूक्रेन रूस के घातक हवाई हमलों को विफल करने के लिए निर्भर है और इसके बाद अमेरिका प्रतिस्थापन प्रणाली जारी करेगा। हालांकि न तो रूटे और न ही ट्रम्प ने कीव को भेजे जाने वाले हथियारों के बारे में विस्तार से बताया लेकिन रूटे ने कहा कि सौदे में मिसाइल और गोला-बारूद शामिल हैं।
उच्च-स्तरीय हथियार युद्ध क्षेत्र में तेजी से वितरित किए जाएंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति का हथियार देने का वादा यूक्रेन के लिए एक बड़ा कदम है। ट्रम्प ने कहा कि यूक्रेन की मदद के लिए अरबों डॉलर मूल्य के उच्च-स्तरीय हथियार युद्ध क्षेत्र में तेजी से वितरित किए जाएंगे। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने एक्स पर कहा कि उन्होंने रूटे के साथ बैठक करने के बाद ट्रम्प से बात की और यूक्रेन का समर्थन करने, हत्याओं को रोकने तथा स्थायी एवं न्यायपूर्ण शांति स्थापित करने के लिए साथ मिलकर काम करने की उनकी इच्छा के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हमने राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ रूसी हमलों से लोगों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने और अपनी स्थिति मज़बूत करने के लिए आवश्यक उपायों एं समाधानों पर चर्चा की। हम शांति स्थापित करने के लिए यथासंभव सकारात्मक रूप से काम करने के लिए तैयार हैं। टैरिफ के मुद्दे पर ट्रम्प ने कहा कि अगर यूक्रेन के साथ 50 दिनों के अंदर शांति समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका रूस के शेष व्यापार साझेदारों पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगा देगा।

भारत को राजस्व की हानि
इससे रूस के साथ व्यापार करने वाला कोई भी देश अगर अपने उत्पाद अमेरिका को बेचना चाहता है तो उसे इस कर का सामना करना पड़ेगा। उदाहरण के लिए, अगर भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखता है, तो भारतीय सामान खरीदने वाली अमेरिकी कंपनियों को अमेरिकी तटों पर उत्पाद पहुंचने पर 100 प्रतिशत आयात कर या टैरिफ देना होगा। इससे सामान इतना महंगा हो जाएगा कि अमेरिकी कंपनियां संभवत: उन्हें दूसरों से सस्ते दामों पर खरीदना पसंद करेंगी जिससे भारत को राजस्व की हानि होगी। अमेरिका का उद्देश्य रूस की अर्थव्यवस्था को लड़खड़ाना भी है। सैद्धांतिक रूप से अगर मास्को दूसरे देशों को तेल बेचकर पैसा नहीं कमा पाता तो उसके पास यूक्रेन में युद्ध के लिए भी कम साधन होगा।
पुतिन के प्रति बयानबाजी लगातार तीखी
उल्लेखनीय है कि तेल और गैस मास्को के राजस्व का लगभग एक तिहाई तथा उसके निर्यात का 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है और 100 प्रतिशत टैरिफ रूस की वित्तीय स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। यद्यपि टैरिफ और नाटो हथियार सौदे के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गयी लेकिन व्हाइट हाउस में लौटने के बाद सोमवार को पहली बार ट्रम्प ने यूक्रेन को नए सैन्य उपकरण देने का वादा किया। यह ब्रीफिंग अमेरिकी राष्ट्रपति के लहजे के लिए भी उल्लेखनीय है जिनकी व्लादिमीर पुतिन के प्रति बयानबाजी लगातार तीखी होती जा रही है।
वह संघर्ष समाप्त करने में प्रगति की कमी से निराश दिखाई दिए जिसके बारे में उनका मानना है कि इसे आसानी से सुलझाया जा सकता है। पुतिन के साथ अपने संबंधों के बारे में पूछे जाने पर ट्रम्प ने कहा कि दोनों इसे पूरा करने के बारे में बहुत कुछ बोलते हैं लेकिन उन्होंने इस तथ्य पर अपनी नाराजगी व्यक्त की कि रूसी राष्ट्रपति के साथ बहुत अच्छे फोन कॉल होने के बाद अक्सर यूक्रेन पर विनाशकारी हवाई हमले होते हैं जिनकी तीव्रता और आवृत्ति बढ़ती जा रही है।
उसने बहुत से लोगों को बेवकूफ बनाया
ट्रम्प ने कहा कि मैं उसे हत्यारा नहीं कहना चाहता लेकिन वह एक सख्त इंसान है। यह बात सालों से साबित हो चुकी है कि उसने बहुत से लोगों को बेवकूफÞ बनाया है जिसमें क्लिंटन, बुश, ओबामा, बाइडेन शामिल हैं। उसने मुझे बेवकूफÞ नहीं बनाया। एक हद तक बातें नहीं बल्कि काम करना होता है। इस वर्ष के प्रारंभ में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम वार्ता के दो दौर हुए लेकिन अब तक कोई अन्य बैठक निर्धारित नहीं हुई है जिसके लिए मास्को ने कीव को जिम्मेदार ठहराया है। वर्तमान में जेलेंस्की कीव में अमेरिकी दूत कीथ केलॉग की मेजबानी कर रहे हैं और इससे पहले सोमवार को उन्होंने उत्पादक बैठक की सराहना की थी और कहा था कि वह ट्रम्प के समर्थन के लिए उनके आभारी हैं। क्रेमलिन ने इस घोषणा पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। क्रेमलिन समर्थक एवं पुतिन के पूर्व सहयोगी सर्गेई मार्कोव ने टैरिफ की घोषणा को एक धोखा करार दिया जिससे संकेत मिलता है कि ट्रम्प ने यूक्रेन में शांति स्थापित करने का प्रयास छोड़ दिया है।

Comment List