अफगानिस्तान में सीमा पार से हुए हमलों में दो स्थानिय लोगों की मौत: पांच अन्य घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
अफगान प्रांत खोस्त में पाकिस्तानी गोलाबारी
पूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में पाकिस्तानी तोपखाने के हमलों से भारी तबाही हुई। रविवार रात गुरबाज और जाजी मैदान जिलों को निशाना बनाया गया, जिसमें 2 नागरिकों की मौत और 5 घायल हो गए। दो हफ्तों से जारी सीमा विवाद के कारण दोनों देशों के बीच झड़पें तेज हो गई हैं, जिससे तनाव चरम पर है।
काबुल। पूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में रविवार रात सीमा पार से किये गये हमलों में दो लोग मारे गये और पांच अन्य घायल हो गये।
प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता मुस्तगफर गुरबाज ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी तोपखाने ने रविवार रात गुरबाज और जाजी मैदान जिलों के कुछ इलाकों को निशाना बनाया। इसमें दो लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य लोग जख्मी हो गये।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के अधिकारियों के मुताबिक, दो हफ्ते पहले सीमा पर शुरू हुई झड़पों के बाद से अब तक कई लोग मारे गये और घायल हुए हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
07 Aug 2026 19:02:15
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...

Comment List