वेनेजुएला संकट: चीन ने मादुरो की गिरफ्तारी पर अमेरिका को घेरा, तत्काल रिहाई की मांग की
चीन ने दी अमेरिका को कड़ी चेतावनी
बीजिंग ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी को 'आधिपत्यवादी' कृत्य बताते हुए अमेरिका से उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है। चीन ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करार दिया।
बीजिंग। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिकी सेना के हिरासत में लिए जाने के बाद चीन ने इस सैन्य कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए अमेरिका से मांग की है कि वह मादुरो दंपती को तत्काल रिहा करे। बीजिंग ने चेतावनी दी है कि किसी संप्रभु राष्ट्र के खिलाफ बल का ऐसा प्रयोग अंतरराष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन है।
चीनी विदेश मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान में अमेरिका से वेनेजुएला की सरकार को अस्थिर करने की कोशिशें बंद करने और विवाद का समाधान बातचीत के जरिए निकालने का आग्रह किया गया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
19 Mar 2026 18:37:56
भगवंत मान ने राजस्थान पर पानी का 1.44 लाख करोड़ रुपए बकाया होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि...

Comment List