बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान जारी: तारिक रहमान की साख दांव पर, 12 करोड़ 70 लाख मतदाता करेंगे दिग्गजों के भविष्य का फैसला

12.7 करोड़ मतदाता, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान जारी: तारिक रहमान की साख दांव पर, 12 करोड़ 70 लाख मतदाता करेंगे दिग्गजों के भविष्य का फैसला

ढाका में आम चुनाव के लिए मतदान सुबह शुरू हुआ। 51 दलों के 1,981 उम्मीदवार मैदान में हैं। दस लाख सुरक्षाकर्मी तैनात, परिणाम 13 फरवरी को घोषित होंगे।

ढाका। बांग्लादेश में आम चुनावों के लिए मतदान गुरुवार को सुबह साढ़े सात बजे शुरू हो गया। मतदान शाम 4:30 बजे तक चलेगा और इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। चुनाव में करीब 12 करोड़ 70 लाख मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वर्ष 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ जुलाई-अगस्त में हुए छात्र नेतृत्व वाले जन-आंदोलन के बाद यह पहला आम चुनाव है। 

बांग्लादेश में मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार है। अंतरिम सरकार ने पिछले साल हसीना की अवामी लीग को भंग कर दिया था और उसे चुनाव लडऩे से रोक दिया था। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष एवं दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान चुनाव मैदान में है। उनका मुख्य मुकाबला जमात-ए-इस्लामी से है। 

चुनाव में कुल 51 राजनीति दल हिस्सा ले रहे हैं। चुनाव आयोग ने करीब दस लाख जवान सुरक्षा में तैनात किए हैं-यह देश के चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा सुरक्षा अभियान है। आधे से ज्यादा मतदान केन्द्र अतिसंवदेनशील बताए गए हैं, जिनमें से करीब 90 प्रतिशत सीसीटीवी सर्विलांस पर हैं। ढाका में कई पुलिस अधिकारी चुनावी प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए बॉडी कैमरा पहने हुए हैं। चुनाव आयुक्त अबुल फक़ाल मोहम्मद सनाउल्लाह ने एक ब्रीफिंग में कहा, स्थानीय जोखिम के हिसाब से सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।        

उन्होंने बताया कि मतदान के आज शाम साढे चार बजे समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। आधिकारिक परिणाम 13 फरवरी को आने की उम्मीद है। चुनाव मैदान में 1,981 उम्मीदवारों में से 249 निर्दलीय हैं। लगभग 46 लाख मतदाता पहली बार अपना वोट डालेंगे जिसमें से लगभग आधे मतदाता 18 से 37 साल के बीच के हैं।

Read More ईरानी मीडिया का दावा: अमेरिका-इजरायल हमले में खामेनेई की मौत, अब कौन बनेगा ईरान का अगला सुप्रीम लीडर?

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका