इजरायल के साथ बातचीत की तैयारियों में लेबनान की करेंगे मदद : 10 टन सहायता सामग्री भी भेजेंगे, मैक्रों ने कहा- सेना को प्रशिक्षण भी दे रहे है हम

हथियार तथा उपकरण भी उपलब्ध करा रहा है

इजरायल के साथ बातचीत की तैयारियों में लेबनान की करेंगे मदद : 10 टन सहायता सामग्री भी भेजेंगे, मैक्रों ने कहा- सेना को प्रशिक्षण भी दे रहे है हम

इमैनुएल मैक्रों ने लेबनान को इजरायल से बातचीत की तैयारी में हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने संप्रभुता बहाली के लिए योजना बनाने में सहयोग की बात कही। फ्रांस जल्द 10 टन अतिरिक्त मानवीय सहायता भेजेगा। साथ ही, UNIFIL मिशन के बाद भी जरूरत पड़ने पर फ्रांस लेबनान में सैन्य सहयोग जारी रखेगा।

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि फ्रांस, लेबनान को इजरायल के साथ बातचीत की तैयारियां करने में मदद करेगा। मैक्रों मंगलवार को लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम लेबनानी सरकार को इन बातचीत की तैयारी करने और पूर्ण संप्रभुता बहाल करने के लिए आवश्यक योजना बनाने में, जहां तक संभव हो सकेगा, सहायता प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि फ्रांस आने वाले दिनों में लेबनान को लगभग 10 टन सहायता सामग्री भी भेजेगा, जिससे फ्रांस की ओर से द्वारा दान की गयी कुल मानवीय सहायता की मात्रा बढ़कर 70 टन हो जाएगी।

मैक्रों ने बताया कि फ्रांस, 2026 के अंत में लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (संरा आईएफआईएल) के शांति स्थापना मिशन के पूरा होने के बाद भी लेबनान में अपनी सैन्य उपस्थिति बनाये रखने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, यदि लेबनान ऐसा चाहता है, तो फ्रांस भी वर्ष के अंत में संरा आईएफआईएल की नियोजित वापसी के बाद अपने सबसे सक्रिय साझेदारों के साथ मिलकर धरातल पर अपनी प्रतिबद्धता जारी रखने के लिए तैयार है। यह सब एक ऐसे ढांचे के भीतर होगा, जिसे हमें मिलकर परिभाषित करना होगा। संयुक्त राष्ट्र मिशन में भाग लेने के अलावा फ्रांस लेबनानी सेना को प्रशिक्षण भी दे रहा है और उसे हथियार तथा उपकरण भी उपलब्ध करा रहा है।

 

Read More पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 

 

 

Read More रूस से तेल खरीद पर छूट को आगे नहीं बढ़ाएगा अमेरिका : भारत को मिली छूट की अवधि समाप्त, बेसेंट ने कहा- लाइसेंस नहीं होगा रिन्यू

Tags: israel

Post Comment

Comment List

Latest News

ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर की नई कार्यकारिणी घोषित : राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाला बने अध्यक्ष, 18 सदस्यीय टीम का गठन ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर की नई कार्यकारिणी घोषित : राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाला बने अध्यक्ष, 18 सदस्यीय टीम का गठन
ज्वैलर्स एसोसिएशन, जयपुर की वर्ष 2026–28 की नई कार्यकारिणी का बुधवार को गठन। 15 सदस्यों का चुनाव 16 अप्रैल 2026...
वायदा बाजार की तेजी के असर : दोनों कीमती धातुओं में तेजी, जानें क्या है भाव
ट्रंप ने की 8 ईरानी महिलाओं की रिहाई की अपील : विरोध-प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए मिली थी फांसी की सजा, बोले- उन्हें नहीं पहुंचाएं कोई नुकसान
दिल्ली में IRS अफसर की बेटी की सेक्सुअल असॉल्ट के बाद हत्या, मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंटा
पश्चिम बंगाल का असली चुनावी युद्ध : मतदाता सूची से करीब 91 लाख लोगों के नाम, सड़कों पर बख्तरबंद दौड़ रही गाड़ियाँ
जयपुर में आतंकी गतिविधियों को लेकर बड़ा खुलासा : फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाकर आंतकी खरगोश देश से फरार, स्थानीय लोगों के बीच घुलने-मिलने के बाद बनवाया किरायानामा
प्रदेश में गर्मी का प्रकोप : पारा 42 डिग्री के पार, राज्य में अगले सप्ताह तक गर्मी से राहत नहीं ; लू का भी अलर्ट