
राजनीतिक हस्तक्षेप हुए बिना मामले को तूल देना नहीं है ठीक : गहलोत
कानून अपना काम करेगा
महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी और चौधरी के भाई पर रिपोर्ट मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जब तक ये नहीं लगे कि राजनीतिक हस्तक्षेप हो रहा है। तब तक उसे तूल देना ठीक नहीं है।
जयपुर। महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी और चौधरी के भाई पर रिपोर्ट मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जब तक ये नहीं लगे कि राजनीतिक हस्तक्षेप हो रहा है। तब तक उसे तूल देना ठीक नहीं है। अगर कोई गलत काम करता है, तो कानून अपना काम करेगा। मैंने पुलिस से कहा है कि निष्पक्ष होकर काम करना है। गहलोत ने पीसीसी में विधायक गणेश घोघरा मामले पर कहा कि वह हमारे साथी है। भावुक व्यक्ति है। जनता के लिए संघर्ष करते हैं। जनता के लिए सभी लोगों को संघर्ष करना चाहिए। वहां हादसा दूसरा हो गया। राजस्थान में कानून का राज है। इसलिए एफआईआर दर्ज हो गई। हम उनसे समझाइश करेंगे। उत्साह में कोई काम कार्यकर्ताओं से हो गया होगा।
कांस्टेबल भर्ती पर्चा लीक मामले पर कहा कि देश में जगह-जगह पर्चे आउट हो रहे हैं। कई राज्यों में यह गैंग पनप चुकी है। यह भी बेरोजगारी का परिणाम है। यह बहुत चिंता का विषय है। राजस्थान में हमने कानून भी पास किया है। हम सुनिश्चित करेंगे कि युवाओं को ज्यादा रोजगार मिले। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि महंगाई , बेरोजगारी की कोई चिंता नहीं कर रहा। देश के अंदर तनाव का माहौल बना रखा है। ये देश में शांति की अपील करें। देश किस दिशा में जा रहा है किसी को नहीं मालूम। हिन्दू समाज के नाम पर राजनीति कर रहे है। इन्हें लगता है कि कौन हमारा क्या बिगाड़ेगा। लोग क्या कहेंगे, क्या सोचेंगे इन्हें कोई मतलब नहीं। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। हमने तीनों जगह दंगे भड़कने से रोक दिया। योजनाबद्ध तरीके से वह काम हुआ था। भाजपा के बड़े नेता उसमें आरोपी है। ये घबराए हुए लोग है। इसलिए जयपुर में भाजपा के लोग इकठ्ठे हो रहे है। हमने ऐसे काम किए है, जो देश में कहीं नहीं है। गहलोत ने कहा कि राजस्थान से नवाचार हो रहे हैं और मोदी को भी ऐसा करना पड़ रहा है। ईआसीपी को लेकर मूवमेंट खड़ा होना चाहिए। जनता को आगे आना होगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List