लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार
दोनों बदमाशों पर इनाम घोषित था
दिहौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों पर हरियाणा पुलिस की ओर से 15-15 हजार रूपए का इनाम घोषित था।
धौलपुर। दिहौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों पर 15-15 हजार रूपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने इनसे 315 बोर के 2 अवैध हथियार के साथ चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसपी नारायण टोगस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए गुर्गे संदीप जाट और दिनेश यादव से मूसेवाला हत्याकांड को लेकर पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार किए गए दोनों गुर्गे हरियाणा पुलिस से बचने के लिए धौलपुर के पूर्व डकैत रामदत्त ठाकुर के पास शरण लेने आए थे। पुलिस ने पूर्व डकैत रामदत्त ठाकुर के साथ लॉरेंस बिश्नोई के दोनों गुर्गों को हिरासत में ले लिया। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों गुर्गे धौलपुर जिले में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आए थे। जिसको लेकर बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
Comment List