दायीं मुख्य नहर किसानों के लिए हो रही वरदान साबित

पापडली सोनवा गांव तक पक्का स्थाई निर्माण कार्य हो चुका पूर्ण

दायीं मुख्य नहर किसानों के लिए हो रही वरदान साबित

कोटा बैराज से निकल रही दायीं मुख्य नहर कोटा-बारां जिले से होते हुए मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में प्रवेश कर किसानों के लिए वरदान साबित हुई है।

अंता। कोटा बैराज से निकल रही दायीं मुख्य नहर कोटा-बारां जिले से होते हुए मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में प्रवेश कर किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। दायीं मुख्य नहर खंड द्वितीय सीएडी अंता महेन्द्र कुमार अधिशाषी अभियंता ने बताया कि दायीं मुख्य नहर खंड द्वितीय अंता के अंतर्गत दो मुख्य वितरिकाए है। यह वितरिका पलायथा के निकट अमलसरा गांव से निकलकर सोनवा पापडली  माईनर मांगरोल तहसील क्षेत्र तक लगभग 40 किलोमीटर लंबी दूरी तक  12 जल उपयोक्ता संगम के माध्यम से हजारों हैक्टेयर भूमि को सिंचित कर किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। वरदान ही नही कामधेनू कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।

पलायथा मुख्य डिस्ट्रीब्यूटरी के अध्यक्ष नरोत्तम दयाल कुशवाहा नागदा की झोपडियां निवासी ने बताया कि इस जल वितरिका कि लंबाई 30 किलो मीटर तक है। इसमें से अधिकतर भोज्याखेड़ी गांव से पापडली सोनवा गांव तक पक्का स्थाई निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जिससे पानी के रिसाव की समस्या दूर होगी वही टेल क्षेत्र के किसानों को आसानी से सिंचाई के लिए पानी समय पर उपलब्ध हो सकेगा।

धोरों की देखरेख एवं कराए जाते है सुधार कार्य
अमलसरा से नेशनल हाइवे 27 तक पलायथा के निकट तक का वितरिका का पक्का करने का निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन बरसात का मौसम शुरू हो जाने के कारण यह कार्य पूरा नही हो सकेगा। पलायथा ब्रांच में 12माईनर जल उपयोक्ता संगम समितिया है। जिनके माध्यम से किसानों को  सिंचाई के लिए जल  उपलब्ध कराया जाता है तथा आवश्यकता के अनुसार माईनर के अंतर्गत आने वाले धोरों की देखरेख एवं सुधार कार्य कराये जाते हैं। समिति द्वारा प्रस्ताव ले कर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाता है। स्वीकृति के बाद कार्य शुरू किया जाता है।

वसूली शत प्रतिशत करने का लक्ष्य
 जल उपयोक्ता संगम के अंतर्गत आने वाले गांवों के किसानों से सिंचाई शुल्क वसूली का कार्य भी समिति के माध्यम से ही किया जाता है तथा वसूली का अधिकांश हिस्सा माईनर की देखरेख एवं किसानों के खेतों तक पानी पहुंचा ने के लिए ही किया जाता है। शत प्रतिशत वसूली करने पर सिंचाई विभाग द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

 15 माईनर से की जाती है सिंचाई
पलायथा मुख्य ब्राच की 12 उपयोक्ता संगम समिति के 30  किलोमीटर क्षेत्र में 25 छोटी बडी पुलिया बनी हुई है तथा 15 छोटे माईनर के माध्यम से हजारों हैक्टेयर भूमि में सिंचाई की जाती है।

टेल क्षेत्र पर आसानी से पहुंचेगा पानी
अधिशासी अभियंता दायीं मुख्य नहर खंड द्वितीय अंता महेन्द्र कुमार ने बताया कि इस ब्रांच को इसी वित्तिय वर्ष में पक्का कर दिया जायेगा।जिससे टेल क्षेत्र सोनवा पापडली पाटोंदा जैसे गांव के किसानों को सिंचाई के लिए आसानी से पानी समय पर उपलब्ध हो जाएगा।

 60 करोड़ का प्रोजेक्ट
पलायथा ब्रांच जल उपयोक्ता संगम समिति के अध्यक्ष नरोत्तम दयाल कुशवाहा ने बताया कि इस ब्रांच को पक्का करने के लिए 2014 में सीएडी द्वारा टेंडर स्वीकृत किया जाकर कार्य आदेश जारी कर दिए गए थे। इसकी लागत 60 करोड़ थी, लेकिन कार्य 2022तक भी पूरा नहीं हुआ है। समिति द्वारा सीएडी अधिकारियों से इस बारे में चर्चा कर शीघ्र काम पूरा करने की मांग की जाएगी।

16 हजार किसानों को पानी हो रहा उपलब्ध
इस ब्रांच से अमलसरा, पलायथा, ठीकरिया, नागदा, भोज्याखेड़ी  बिशनखेड़ी रूप पुरा बालदडा पाटोंदा सोनवा पापडली एवं दुगारी गांव के लगभग 16 हजार किसानों को फ सल के लिए पानी उपलब्ध हो रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत