चार साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास मां की सजगता से टला

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

चार साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास मां की सजगता से टला

करधनी इलाके में 22 साल के युवक ने उसी मकान में मां-पिता के साथ किराए से रह रही चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मां की सजगता से अनहोनी घटना टल गई।

जयपुर। करधनी इलाके में 22 साल के युवक ने उसी मकान में मां-पिता के साथ किराए से रह रही चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मां की सजगता से अनहोनी घटना टल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सोमवार को उन्नाव (यूपी) निवासी मुकेश को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रविवार शाम को छुट्टी होने पर बच्ची के माता-पिता घर पर थे। शाम करीब पांच बजे आरोपी परिजनों से नजर बचाकर बच्ची को छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच मां बच्ची को तलाश हुए छत पर पहुंच गई। आरोपी की करतूत देख मां चिल्लाई तो पिता भी छत पर पहुंच गए। उसके बाद कॉलोनी के अन्य लोग भी आ गए। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी बीएल मीणा ने बताया कि आरोपी मुकेश बहन के घर में रहकर मजदूरी करता है। बच्ची के माता-पिता भी वहां किराए पर रहते हैं। शाम को काफी देर तक बच्ची नहीं दिखी तो मां तलाश करती हुई छत पर जा रही थी। इस दौरान जीने में मुकेश उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था।


दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सुभाष चौक थाना पुलिस ने सोमवार को दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी जयप्रकाश पूनिया ने बताया कि गत सात जून 2022 को एक पीड़िता ने निरंजन मंडल उर्फ  राजू के खिलाफ  उसके घर पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच कर आरोपी निरंजन मंडल निवासी कोतवाली को गिरफ्तार किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

वैक्सीन साइड इफेक्ट्स की वास्तविकता से अवगत कराए केंद्र सरकार: गहलोत वैक्सीन साइड इफेक्ट्स की वास्तविकता से अवगत कराए केंद्र सरकार: गहलोत
कोविशिल्ड वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स को लेकर खबरों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से इस बारे...
मुख्यमंत्री का झारखण्ड दौरा : कांग्रेस की लूट की राजनीति ने देश को किया बर्बाद- भजनलाल
स्वास्थ्य विभाग के अफसर पहुंचे दौरे पर, बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों को नोटिस जारी
कश्मीर में आए भूकंप के झटके, अभी तक नुकसान की नहीं है सूचना
सीपीआई(एम) ने मनाया अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस
गहलोत कल से 3 राज्यों के चुनावी दौरे पर रहेंगे
चांदी 1200 रुपए और सोना 600 रुपए सस्ता