मुख्यमंत्री ने सरदारशहर में विशाल रामनवमी शोभायात्रा में की शिरकत

मुख्यमंत्री ने सरदारशहर में विशाल रामनवमी शोभायात्रा में की शिरकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को चुरू जिले के सरदारशहर में भव्य विशाल रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हुए।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को चुरू जिले के सरदारशहर में भव्य विशाल रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भव्य झांकियों के दर्शन किए और केसरिया पहने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। शर्मा ने जय श्रीराम के नारे लगाकर भगवा रैली में शामिल हजारों श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन भी किया। 

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 साल बाद यह पहली रामनवमी आई है, जब रामलला अयोध्या में भव्य एवं दिव्य राममंदिर में विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी बीजेपी प्रदेश की सभी 25 सीटें भारी मतों से जीतेगी और नरेन्द्र मोदी 400 से ज्यादा सीटों के साथ फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। 

शोभायात्रा में चूरू लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र झाझरिया, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, पूर्व विधायक  अशोक पींचा सहित गणमान्य एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने जयपुर स्थित निजी आवास पर चैत्र नवरात्रि के नवम दिवस महानवमी के शुभ अवसर पर कन्या पूजन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि मां भगवती के नवरूपों की आराधना का यह पर्व नारी शक्ति और कन्याओं के सम्मान का भी पर्व है। उन्होंने शक्ति स्वरूपा जगदम्बा का आशीर्वाद प्रदेश के सभी परिवारजनों पर बने रहने की कामना की।

Read More अब के समय बेहतर शिक्षा की है जरुरत : धनखड़

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्र सरकार ने दी 25 लाख किसानों को राहत, समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए क्वालिटी  के मापदंडों में दी छूट केंद्र सरकार ने दी 25 लाख किसानों को राहत, समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए क्वालिटी  के मापदंडों में दी छूट
सहकारिता शासन सचिव शुचि त्यागी ने बताया कि राजफैड़ की ओर से अब तक 2799 किसानों से 22 हजार 900...
बंगलादेश का हथियार प्रणाली में एआई का इस्तेमाल नहीं करने का आह्वान
पोशाक को लेकर असमंजस, गरिमा कैसे पूर्ण करें शिक्षक
बाबा रामदेव के खिलाफ अदालती कार्यवाही पर आईएमए अध्यक्ष के मीडिया में दिए बयान से सुप्रीम कोर्ट नाराज
ICC T-20 World Cup के लिए भारतीय टीम की घोषणा; रोहित कप्तान और हार्दिक उपकप्तान, राहुल को नहीं मिली जगह
जिला कलेक्टर ने किया लव कुश वाटिका का निरीक्षण, कांकरिया एनीकट का भी लिया जायजा 
केरल में कार की लॉरी से टक्कर, एक बच्चे सहित 5 लोगों की मौत