जिला कलेक्टर ने किया लव कुश वाटिका का निरीक्षण, कांकरिया एनीकट का भी लिया जायजा 

जिला कलेक्टर ने किया लव कुश वाटिका का निरीक्षण, कांकरिया एनीकट का भी लिया जायजा 

लालसोट क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने पपलाज माता की पहाड़ियों में विकसित की गई लवकुश वाटिका का दौरा किया गया।

दौसा। लालसोट क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने पपलाज माता की पहाड़ियों में विकसित की गई लवकुश वाटिका का दौरा किया गया। जिला कलेक्टर शनिवार को प्रातः 5 बजे धौण से पपलाज माता और पपलाज माता से लवकुश वाटिका तक निर्मित 6 किलोमीटर ट्रेकिंग क्षेत्र का इकोटुरिज्म कि दृष्टि से निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

उपवनसंरक्षक वी. केतन कुमार ने जिला कलेक्टर को वस्तुस्थिति से अवगत करवाया तथा वनविभाग के रेंजर को इकोटुरिज्म की संभावना को देखते हुए ट्रेकिंग एरिया को विकसित करने हेतु निर्देशित किया। पक्षी विशेषज्ञ प्रोफेसर सुभाष पहाड़िया के अनुसार अरावली पर्वतमाला का यह क्षेत्र जैव विविधता से संपन्न क्षेत्र है, जिसमे सालर, तेंदू, गुर्जन, केशिया,जाल, बांस, धोंक आदि वनस्पति और लेपर्ड, जंगली सुअर, हाइना, जेकाल आदि जंगली जीव और पक्षी और तितलियों की विभिन्न प्रजातियां पाए जाते है। ऐसे में यह क्षेत्र ट्रेकिंग के लिए और विद्यार्थियों, आमजन व शोधार्थियों को प्रकृति से जोड़ने के लिए एक जीवंत पाठशाला साबित हो सकता है। इसी प्रकार कांकरिया में निर्मित एनिकट क्षेत्र को वेटलैंड के रूप में विकसित करने के लिए भी जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने उपवन संरक्षक वी. केतन कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रोफेसर सुभाष पहाड़िया के साथ दौरा किया। मोरेल नदी पर ग्राम कल्याणपुरा में निर्मित इस एनिकट के क्षेत्र में प्रवासी पक्षियों के आने से यह भाग भी इकोटरिज्म और पक्षी संरक्षण के लिए उपयुक्त साबित हो रहा है।पक्षी विशेषज्ञ प्रोफेसर सुभाष पहाड़िया के अनुसार इस बार शीतकालीन प्रवास पर पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के हजारों पक्षियों ने यहां प्रवास किया। अभी भी यहां यूरेशियन कूट,स्पूंबिल , मूरहेन ,नोब्बिल्ड डक, रिवर लेपविग आदि प्रजातियों के स्थानीय पक्षी देखे जा सकते है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्य सचिव की सहमति : महंगी बिजली खरीदकर सप्लाई सुचारू करेगी सरकार मुख्य सचिव की सहमति : महंगी बिजली खरीदकर सप्लाई सुचारू करेगी सरकार
राजस्थान में पिछले एक पखवाड़े में 500 लाख यूनिट से अधिक बिजली डिमांड बढ़ी है। लोड मैनेजमेंट में सफलता नहीं...
Encroachment हटाने गए नगर निगम के दस्ते को झेलना पड़ा विरोध
शावकों ने देखी दुनिया, अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग
Cannes Film Festival का हिस्सा बनीं जयपुर की एक्ट्रेस इति आचार्य
सही समय पर उपचार से पा सकते हैं एंकल स्प्रेन की चोट से छुटकारा
किसानों की जमीनों की नीलामी कांग्रेस की गलत नीतियों की देन : राजेंद्र राठौड
मौसमी बीमारियों की नियमित रूप से करें मॉनिटरिंग : शुभ्रा सिंह