गर्मियों में प्रभारी करेंगे स्कूलों का दौरा, रिपोर्ट आधार पर शैक्षणिक गुणवत्ता पर होंगे फैसले

गर्मियों में प्रभारी करेंगे स्कूलों का दौरा, रिपोर्ट आधार पर शैक्षणिक गुणवत्ता पर होंगे फैसले
प्रभारियों की रिपोर्ट पर अध्ययन करने के बाद जुलाई से शुरू होने वाले सत्र में कई महत्वपूर्ण सुझाव लागू किए जाएंगे।

जयपुर। शिक्षा विभाग ने विभागीय अधिकारियों को गर्मी के महीनों में जिलेवार प्रभारी बनाकर स्कूलों के शैक्षणिक गुणवत्ता वाली रिपोर्ट तैयार करने के लिए भेजा है। सभी जिलों की रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग जुलाई से शुरू होने वाले सत्र के लिए सुधार करने वाले कदम उठाएगा। 

स्कूल शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल ने जिलेवार लगाए प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने प्रभार जिलों में महीने में 2 बार सरकारी स्कूलों का दौरा करें। जिसमे जिले में संचालित एक आवासीय विद्यालय भी शामिल हो। इन स्कूलों से धरातल स्तर पर मिलने वाली रिपोर्ट में शैक्षणिक स्तर की रिपोर्ट तैयार की जाएगी, ताकि नई शिक्षा नीति लागू करने से पहले जरूरी सुधार के कदम उठाए जा सकें। कुणाल ने प्रभारियों को आदेश जारी कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रम एवं महत्वपूर्ण विभागीय योजनाओं की प्रगति तथा शासकीय नीति निर्देशों की क्रियान्विति के सतत् पर्यवेक्षण के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। प्रभारियों की रिपोर्ट पर अध्ययन करने के बाद जुलाई से शुरू होने वाले सत्र में कई महत्वपूर्ण सुझाव लागू किए जाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

मावली जंक्शन एवं नाथद्वारा यार्ड में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलोकिंग कार्य, बड़ी सादड़ी-उदयपुर सिटी रेल सेवा रहेगी रद्द मावली जंक्शन एवं नाथद्वारा यार्ड में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलोकिंग कार्य, बड़ी सादड़ी-उदयपुर सिटी रेल सेवा रहेगी रद्द
उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में मावली जंक्शन एवं नाथद्वारा यार्ड पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते बड़ी सादड़ी-उदयपुर...
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 265 मौतें; राष्ट्रपति ने लगाया आर्थिक आपातकाल 
स्वतंत्रता दिवस समारोह : उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किए जाएंगे राष्ट्रपति पुलिस पदक, 22 अधिकारियों व जवानों को मिलेंगे विशेष पदक
विभागों का बंटवारा हुआ, सियासी तनाव बाकी : शिवकुमार के नेतृत्व की अब होगी असली परीक्षा
सिंगला बांध : बिफरे किसानों का 100 ट्रैक्टरों के साथ हल्ला बोल, जमीन अधिग्रहण का विरोध, कलक्ट्रेट का घेराव
सत्र के आखिरी दिन भी संसद में रार: लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, सरकार और विपक्ष में टकराव
SI भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बैठाकर प्लाटून कमांडर बना, 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार