सविता पूनिया करेंगी भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी

रानी रामपाल वर्ल्ड कप के बाद राष्ट्रमंडल खेलों से भी बाहर

सविता पूनिया करेंगी भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी

इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी गोलकीपर सविता करेंगी, जबकि ग्रेस एक्का को टीम की उपकप्तानी सौंपी गई है।

 
नई दिल्ली। इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी गोलकीपर सविता करेंगी, जबकि ग्रेस एक्का को टीम की उपकप्तानी सौंपी गई है। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत को पूल-ए में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ रखा गया है।भारत का पहला मुकाबला 29 जुलाई को घाना के विरुद्ध होगा।
हॉकी इंडिया ने बताया कि राष्ट्रमंडल खेलों के लिए घोषित 18 सदस्यीय स्क्वाड में सविता के साथ रजनी एटीमारपू को बतौर गोलकीपर शामिल किया गया है। दीप ग्रेस एक्का के साथ डिफेंडर गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता को टीम में जगह दी गई है। मिडफील्डर निशा, सुशीला चानू पुखरमबम, मोनिका, नेहा, ज्योति, नवजोत कौर और सलिमा टेटे को भी बर्मिंघम के लिए चुना गया है। फॉर्वर्डलाइन में अनुभवी वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, नवनीत कौर, शर्मीला देवी और युवा संगीता कुमारी को टीम का हिस्सा बनाया गया है।

रानी को दोहरा झटका
चोट के कारण रिहैब से गुजर रहीं रानी रामपाल को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए नहीं चुना गया। इससे पहले एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप के लिए घोषित टीम में भी रानी को शामिल नहीं किया गया था। रानी रामपाल की कप्तानी में भारतीय महिला टीम टोक्यो ओलंपिक के सेमी फाइनल में पहुंची थी। रानी की अनुपस्थिति में सविता दोनों प्रतियोगिताओं में टीम की कप्तानी करेंगी।

गोल्ड कोस्ट में चौथे स्थान
पर रही थी भारतीय टीम
गोल्ड कोस्ट में हुए पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिलाओं ने चौथा स्थान हासिल किया था। एफआईएच प्रो लीग में शानदार प्रदर्शन के साथ तीसरे स्थान पर रहने वाली भारतीय महिलाओं से उम्मीद की जा रही है कि वे राष्ट्रमंडल खेलों में पोडियम पर जगह बनाएंगी।


भारत पूल ए में
भारत को पूल ए में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ रखा गया है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को घाना के खिलाफ करेगी।

Read More श्रीकांत स्विस ओपन सेमीफाइनल में, राजावत और जॉर्ज बाहर

अनुभवी टीम चुनी : शॉपमैन
टीम के कोच जैनेके शॉपमैन ने कहा कि हमने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एक अनुभवी टीम चुनी है और खिलाड़ियों को लगता है कि वे इस बार पदक जीत सकते हैं।
शॉपमैन ने कहा कि एफआईएच प्रो लीग मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है और यह भी समझती है कि उनसे उम्मीदें भी बहुत ज्यादा हैं। एफआईएच विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों के बीच सिर्फ 10 दिनों का अंतर है इसलिए हमारे लिए जरूरी था कि हम एक फिट टीम का चयन करें।

Read More भारत-पाकिस्तान खेलने के इच्छुक हो तो ऑस्ट्रेलिया मेजबानी को तैयार

Post Comment

Comment List

Latest News