इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी गोलकीपर सविता करेंगी, जबकि ग्रेस एक्का को टीम की उपकप्तानी सौंपी गई है।
बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 18 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा सोमवार को की। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत को इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ पूल बी में रखा गया है। भारत का पहला मैच 31 जुलाई को घाना के विरुद्ध होगा।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम की एफआईएच प्रो लीग हॉकी खिताब जीतने की उम्मीद रविवार को यहां दो चरण के मुकाबले के दूसरे मैच में हॉलैंड के खिलाफ 1-2 की हार के साथ टूट गई। भारत को शनिवार को पहले मैच में भी हॉलैंड से शूट आउट में 1-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी जबकि 60 मिनट के नियमित समय के बाद दोनों टीम 2-2 से बराबरी पर थी।
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में चल रहे हीरे एशिया कप हॉकी के पूल ए के मुकाबले में मंगलवार को जापान ने भारत को 5-2 से शिकस्त दी। जीबीके एरिना में हुए मुकाबले में जापान पहले क्वार्टर से ही भारत पर हावी रहा।