राजस्व मण्डल का नहीं होगा विखण्डन

सीएम ने पूर्व एमएलए गुर्जर और रलावता को दिलाया भरोसा

राजस्व मण्डल का नहीं होगा विखण्डन

राजस्व मामलों की सर्वोच्च अदालत राजस्व मण्डल के विखण्डन को लेकर विरोध पर उतरे वकीलों के समर्थन में शनिवार को नसीराबाद के पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह गुर्जर और कांग्रेस नेता महेन्द्र सिंह रलावता ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। दोनों ने मण्डल के विखण्डन पर पुनर्विचार करने की मांग की तो मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि मण्डल का विखण्डन नहीं होगा।

अजमेर। राजस्व मामलों की सर्वोच्च अदालत राजस्व मण्डल के विखण्डन को लेकर विरोध पर उतरे वकीलों के समर्थन में शनिवार को नसीराबाद के पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह गुर्जर और कांग्रेस नेता महेन्द्र सिंह रलावता ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। दोनों ने मण्डल के विखण्डन पर पुनर्विचार करने की मांग की तो मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि मण्डल का विखण्डन नहीं होगा। अजमेरवासियों को इससे अवगत करा दीजिए। 

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि राजस्व अभिभाषक संघ और वकीलों द्वारा न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया जा रहा है। कर्मचारियों और विभिन्न संगठनों और आमजन में भी असंतोष बढ़ रहा है। उनके द्वारा राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित राजस्व आयुक्तालय के गठन को विखण्डन माना जा रहा है। एक वर्ष पूर्व शुरू किए गए आयुक्तालय गठन के इस मामले में वकीलों ने पूर्व में भी इसका कड़ा विरोध किया था। अजमेर के हर वर्ग में इसका खासा विरोध है। मण्डल के विखण्डन से अजमेर को राजधानी नहीं बनाने की एवज में दिए गए विशेष दर्जे का महत्व भी समाप्त हो जाएगा। इस पर गहलोत ने उन्हें आश्वस्त किया कि यह खाली भ्रांतियां हंै, मण्डल का कोई विघटन नहीं किया जाएगा। वकीलों और आमजन के बीच सरकार के इस वायदे की घोषणा कर दीजिए। इस पर गुर्जर और रलावता दोनों ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। इस दौरान मुकेश सिंह राठौड़ भी साथ थे।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी