तेलंगाना में अन्य समुदायों के लोगों को निशाना बनाने के लिए प्रशिक्षण देने के आरोप में 3 गिरफ्तार

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया

तेलंगाना में अन्य समुदायों के लोगों को निशाना बनाने के लिए प्रशिक्षण देने के आरोप में 3 गिरफ्तार

तेलंगाना के निजामाबाद से पुलिस ने कथित तौर पर मुस्लिम पुरुषों को अन्य समुदायों के लोगों को निशाना बनाने के लिए प्रशिक्षण देने के आरोप में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के 3 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद से पुलिस ने कथित तौर पर मुस्लिम पुरुषों को अन्य समुदायों के लोगों को निशाना बनाने के लिए प्रशिक्षण देने के आरोप में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के 3 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि तीनों कार्यकर्ताओं को बुधवार को गिरफ्तार किया था। उन पर धार्मिक उन्माद उत्पन्न करने तथा दोनों समुदाय के बीच वैमनस्य फैलाने का प्रयास करने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News