सचिन पायलट-जोशी को मिली 2 सीटों पर जिम्मेदारी, दिल्ली में बनाया पर्यवेक्षक
सीपी जोशी को ऑब्जर्वर बनाया है
उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला मनोज तिवारी से है, जबकि चांदनी चौक से कांग्रेस ने जेपी अग्रवाल को चुनावी मैदान में उतारा है।
जयपुर। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी को दिल्ली में 2 लोकसभा सीटों पर पर्यवेक्षक बनाया है। राजस्थान के दो दिग्गज नेताओं को दिल्ली की दो अहम सीटों की जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल, दिल्ली की हॉट सीट उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को ऑब्जर्वर बनाया है, जबकि दिल्ली की एक और चर्चित चांदनी चौक लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने डॉ. सीपी जोशी को ऑब्जर्वर बनाया है।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला मनोज तिवारी से है, जबकि चांदनी चौक से कांग्रेस ने जेपी अग्रवाल को चुनावी मैदान में उतारा है। यहां उनका मुकाबला भाजपा के प्रवीण खंडेलवाल से है। पायलट और जोशी इन दोनों सीटों पर चुनाव प्रबंधन और प्रचार अभियान का जिम्मा संभालेंगे।
Comment List