राजस्थान से हुई एनडीए के खिलाफ माहौल की शुरुआत, 200 सीट भी नहीं आएगी : गहलोत
जनता खुद एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ रही है
चुनावों के दौरान राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में मैंने यह माहौल देखा है। मुझे यह खुशी है कि एनडीए सरकार के खिलाफ इस माहौल की शुरुआत राजस्थान से हुई।
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोकसभा चुनाव में एनडीए की हार का दावा करते हुए कहा है कि इस बार बने माहौल की वजह से एनडीए 200 सीट भी पार नहीं कर पाएगी। गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि लोकसभा चुनाव में बने माहौल को देखकर लग रहा है कि अब जनता खुद एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। भले ही दुनिया के सबसे बड़े साम्राज्य ब्रिटेन का शासन रहा हो, भारत की जनता ने कभी भी तानाशाही और अहंकार को पसंद नहीं किया और उसके खिलाफ हमेशा उठ खड़ी हुई।
चुनावों के दौरान राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में मैंने यह माहौल देखा है। मुझे यह खुशी है कि एनडीए सरकार के खिलाफ इस माहौल की शुरुआत राजस्थान से हुई, जहां पहले चरण में ही जनता ने सबक सिखाने की शुरुआत की। हर चरण के साथ भाजपा एवं एनडीए की स्थिति खराब हुई है। यदि भाजपा 200 सीटों से भी नीचे रह जाए, तो देश को कोई आश्चचर्य नहीं होगा।
Comment List