रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बांद्रा में करोड़ों का खरीदा आलीशान फ्लैट ! बनें सलमान-शाहरुख के नए पड़ोसी

यह फ्लैट सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट और शाहरुख खान के मन्नत बंगले के बीच में स्थित है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बांद्रा में करोड़ों का खरीदा आलीशान फ्लैट ! बनें सलमान-शाहरुख के नए पड़ोसी

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने कपल अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बांद्रा में बैंडस्टैंड इलाके में करीब 119 करोड़ रुपये का आलीशान फ्लैट खरीदा है।

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने कपल अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण  ने बांद्रा में बैंडस्टैंड इलाके में करीब 119 करोड़ रुपये का आलीशान फ्लैट खरीदा है। यह फ्लैट सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट और शाहरुख खान के मन्नत बंगले के बीच में स्थित है। ऐसे में रणवीर और दीपिका अब सलमान खान और शाहरुख के नए पड़ोसी बन गये हैं।

रणवीर सिंह  और दीपिका पादुकोण  ने मुंबई के बांद्रा में स्थित एक हरे-भरे रेजिडेंशियल टॉवर ‘सागर रेशम’ में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। यह फ्लैट 16,17,18 और 19 फ्लोर तक फैला हुआ है। जिसका कुल कारपेट एरिया 11,266 वर्ग फीट है। इन फ्लेटों के साथ 1,300 वर्ग फीट का टेरेस गार्डन भी खास है। इस खरीदारी के लिए 7.13 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी अभिनेता रणवीर सिंह की ओर से चुकाई गई है। उल्लेखनीय है कि अभिनेता के इस आलीशान अपॉर्टमेंट से समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखता है। रणवीर सिंह  को इस सौदे के तहत 19 पार्किंग एरिया मिले हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी