राष्ट्रपति चुनाव में यूपी में है सबसे ज्यादा वोट की वैल्यू, सिक्किम में सबसे कम

सिक्किम में 32 विधायक है और हर एक के वोट की वैल्यू 7 है

राष्ट्रपति चुनाव में यूपी में है सबसे ज्यादा वोट की वैल्यू, सिक्किम में सबसे कम

राष्ट्रपति चुनाव में वोटों का सबसे ज्यादा मूल्य 83824 उत्तर प्रदेश और सबसे कम 224 सिक्किम का है। उत्तर प्रदेश में 403 विधायक है और प्रत्येक एमएलए के वोट की वैल्यू 208 है।

जयपुर। राष्ट्रपति चुनाव में वोटों का सबसे ज्यादा मूल्य 83824 उत्तर प्रदेश और सबसे कम 224 सिक्किम का है। उत्तर प्रदेश में 403 विधायक है और प्रत्येक एमएलए के वोट की वैल्यू 208 है। सिक्किम में 32 विधायक है और हर एक के वोट की वैल्यू 7 है। उत्तर प्रदेश के बाद तमिलनाडु और झारखंड का नंबर आता है। इन दोनों राज्यों के विधायकों के वोट का मूल्य 176 है। बिहार के विधायकों के वोट का मूल्य 173 है।  प्रथम नागरिक के चयन के लिए जरूरी वोट मूल्य का न्यूनतम मान सिक्किम के बाद मिजोरम में 8, अरुणाचल प्रदेश में 8, नागालैंड में 9, पुडुचेरी (संघ राज्य क्षेत्र) में16, मेघालय में 17 और मणिपुर में 18 है।

1971 की जनगणना के आधार पर ही होता है राष्ट्रपति चुनाव
भारत में राष्ट्रपति चुनाव 1971 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर होते हैं। राज्य की उस समय की जनसंख्या को वहां के विधायकों की संख्या से भाग दिया जाता है, इसका जो भागफल होता है। एक विधायक के वोट का मूल्य होता है। इस आधार पर उत्तर प्रदेश के विधायक के वोट का मूल्य सबसे होता है। भारत निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के 175 विधायकों के वोट का कुल मूल्य 27,825 है, जबकि अरुणाचल प्रदेश के 60 विधायकों के वोट का मूल्य 480 है। असम में 126 विधायक है। इनमें से एक विधायक के वोट का मूल्य 116 है। राष्ट्रपति चुनाव में असम के विधायकों का कुल मूल्य 14616 है। इसी प्रकार बिहार में 243 विधायक है। वहां एक विधायक के वोट का मूल्य 173 है। यहां विधायकों के वोट का कुल मूल्य 42039 है। छत्तीसगढ़ में 90 विधायक हैं और एक विधायक के वोट का मूल्य 129 है। इनका कुल मत 11,610 होता है। गोवा के विधायकों के वोट का मूल्य 800 है, यहां के एक विधायक का वोट का मूल्य 20 है और यहां 40 विधायक हैं।

यूं समझे मतों का कुल मूल्य
राज्य                        कुल विधायक           वोट वैल्यू
आंध्रप्रदेश                       175                    27825
अरुणाचलप्रदेश                 60                       480
असम                            126                   14616
बिहार                            243                   42039
छत्तीसगढ़                      90                    11610
गोवा                              40                        800
गुजरात                        182                    26754
हरियाणा                        90                    10080
हिमाचल प्रदेश                68                      3468
झारखंड                          81                   14256
कर्नाटक                        224                  29344
केरल                            140                  21280
मध्यप्रदेश                     230                  30130
महाराष्ट्र                       288                  50400
मणिपुर                          60                    1080
मेघालय                         60                    1020
मिजोरम                        40                     320
नगालैंड                         60                    540
ओड़िशा                        147               21903
पंजाब                          117               13572
राजस्थान                    200               25800
सिक्किम                      32                   224
तमिलनाडु                  234               41184
तेलंगाना                   119                15708
त्रिपुरा                        60                  1560
उत्तराखंड                  70                  4480
उत्तर प्रदेश              403                83824
पश्चिम बंगाल          294                44394
 दिल्ली                     70                  4060
पुडुचेरी                     30                    480

हरियाणा के एक विधायक के वोट का मूल्य 112 है। इसी प्रकार गुजरात में कुल 182 विधायक है। यहां के एक विधायक के वोट का मूल्य 147 है। 90 विधानसभा सीटों वाले राज्य हरियाणा में एक विधायक के वोट का मूल्य 112 है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश में 68 एमएलए और एक विधायक के वोट का मूल्य 51 है। झारखंड में 81 एमएलए है, यहां एक विधायक के वोट का मूल्य 176 है। 224 विधायकों वाले कर्नाटक के एक विधायक के वोट का मूल्य 131 है। केरल की 140 सीट वाली विधानसभा के एक सदस्य के मत का मूल्य 152 है।मध्यप्रदेश में 230 विधायक हैं और एक विधायक के वोट का मूल्य 131 होता है। महाराष्ट्र में 288 सदस्यों वाली विधानसभा के एक सदस्य के वोट का मूल्य 175 है। मणिपुर के विधायक के वोट का मूल्य सिर्फ 18 है, यहां 60 एमएलए है। मेघालय के एक विधायक के वोट का मूल्य 17 है, यहां भी 60 एमएलए है। 40 सीटों वाले मिजोरम राज्य के विधायक का वोट मूल्य 8 है। नगालैंड में 60 विधायक हैं और एक विधायक के वोट का मूल्य 9 है। ओड़िशा में कुल 147 विधानसभा हैं, यहां एक विधानसभा के सदस्य के वोट का मूल्य 149 है। पंजाब में 117 विधायक हैं और एक विधायक के वोट का मूल्य 116 है। राजस्थान में कुल 200 विधायक हैं और  एक विधायक के वोट का मूल्य 129 है। सिक्किम के 32 विधायकों में प्रत्येक के वोट का मूल्य 7 है। इसी प्रकार तमिलनाडु में 234 एमएलए है। यहां प्रत्येक विधायक के वोट का मूल्य 176 है। तेलंगाना विधानसभा में कुल 119 सदस्य हैं, एक विधायक के वोट का मूल्य 132 है।  त्रिपुरा के 60 विधायकों में से प्रत्येक के वोट का मूल्य 26 है। उत्तराखंड में 60 विधायक हैं, यहां  एक विधायक के वोट का मूल्य 64 है। इसी तरह पश्चिम बंगाल में 294 विधायक हैंश् यहां एक वोट का मूल्य 151 होता है। दिल्ली में 70 विधायक हैं, यहां .एक विधायक के वोट का मूल्य 58 है। संघ प्रदेश पुडुचेरी मेूं 30 विधायक हैं, यहां एक वोट की वैल्यू 16 है।

Read More रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत