खाना खाने के तुरंत बाद कभी न करें ये काम
ये सभी आदतें सेहत के लिए खराब हो सकती हैं।
अगर आप ठंडे पानी का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी ब्लड वेसल्स फैल जाती हैं।
हर कोई अपनी लाइफ में खाना खाता ही है। हालांकि खाना खाने का समय सबका अलग होता है। कुछ लोग खाना खाने के बाद नहाते हैं तो कुछ खाना के बाद चाय पीते हैं। ये सभी आदतें सेहत के लिए खराब हो सकती हैं।
तुरंत बाद सोना : ज्यादातर लोग खाना खाने तुरंत बाद सो जाते हैं। ऐसे में खाना पचाने में परेशानी होती है। सलाह दी जाती है कि रात और दिन में खाना खाने के लगभग दो घंटे बाद ही सोना चाहिए। अगर आप खाना खाते ही सो जाते हैं, तो इससे मोटापा, एसिडिटी, स्ट्रोक या दिल से जुड़ी परेशानी हो सकती हैं।
तुरंत बाद नहाना : खाना खाने के तुरंत बाद नहाते हैं तो इससे अपच की समस्या हो सकती है। जब आप नहाते हैं, तो आपके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले पानी के तापमान के अनुसार आपकी सतह का तापमान बढ़ जाता है। अगर आप ठंडे पानी का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी ब्लड वेसल्स फैल जाती हैं।
तुरंत बाद निकोटिन : धूम्रपान अपने आप में एक हानिकारक आदत है, लेकिन जब खाने के बाद शरीर में निकोटीन की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो ये पोषण अवशोषण प्रोसेस पर असर डालती है। निकोटीन ब्लड में आॅक्सीजन के साथ बांधता है और अधिक आसानी से अवशोषित हो जाता है। खाने के बाद सिगरेट पीने से आंतों के कैंसर का खतरा काफी बढ़ जाता है।
तुरंत बाद चाय : चाय और कॉफी में टैनिन नामक केमिकल होता है जो शरीर में आयरन के अवशोषण में बाधा डालता है। खाने के तुरंत बाद जब चाय और कॉफी पी जाती है, तो खाने से आयरन के अवशोषण में बाधा होती है।
Comment List