भारत ने जीता पहला टी-20: रोहित केअर्धशतक और कार्तिक की तूफानी पारी से विंडीज को 68 रन से हराया

भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 190 रन का मजबूत स्कोर बनाया और विंडीज को आठ विकेट पर 122 रन पर रोक दिया।

भारत ने जीता पहला टी-20: रोहित केअर्धशतक और कार्तिक की तूफानी पारी से विंडीज को 68 रन से हराया

भारत ने वेस्ट इंडीज को पहले टी-20 मुकाबले में शुक्रवार को 68 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

टारौबा। कप्तान रोहित शर्मा (64) के शानदार अर्धशतक और दिनेश कार्तिक की नाबाद 41 रन की तूफानी पारी के बाद गेंदबाजों के सटीक प्रदर्शन से भारत ने वेस्ट इंडीज को पहले टी-20 मुकाबले में शुक्रवार को 68 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 

भारत ने बनाए 190 रन : भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 190 रन का मजबूत स्कोर बनाया और विंडीज को आठ विकेट पर 122 रन पर रोक दिया। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए।

रोहित (64 रन) ने 44 गेंदों की अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। भारतीय पारी को अंतिम ओवरों में गति दी कार्तिक ने जिन्होंने 19 गेंदों पर नाबाद 41 रन में चार चौके और दो छक्के लगाए। ओपनिंग में उतरे सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों पर 24 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया। रिषभ पंत ने 12 गेंदों में 14 और रवींद्र जडेजा ने 13 गेंदों में 16 रन बनाये। रविचंद्रन अश्विन ने 10 गेंदों पर नाबाद 13 रन में एक छक्का लगाया। भारत ने आखिरी दो ओवरों में 36 रन बटोरे। दिनेश कार्तिक ने आखिरी ओवर में ओबेद मकाय की गेंदों पर छक्का और दो चौके उड़ाए  जिससे भारत 190 के मजबूत स्कोर तक पहुंच  गया।

भारत का यह विशाल स्कोर कैरेबियाई बल्लेबाजी पर भारी पड़ा।  भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम को कोई साझेदारी नहीं बनाने दी। शमार ब्रूक्स ने 15 गेंदों में सर्वाधिक 20 रन बनाये। कप्तान निकोलस पूरन ने 18 रनों का योगदान दिया। रोवमन पॉवेल और शिमरॉन हेटमायर ने 14-14 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स ने छह गेंदों में 15 रन बनाये। जैसन होल्डर खाता खोले बिना आउट हुए। अकील हुसैन 11 रन बनाकर आउट हुए। कीमो पॉल 19 रन बनाकर नाबाद रहे। दिनेश कार्तिक को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

स्कोर बोर्ड
भारत पारी :     रन    गेंद    4    6
रोहित को. हेत्मायर बो. होल्डर    64    44    7    2
सूर्यकुमार को. होल्डर बो. अकील   24    16   3   1
श्रेयस को. अकील बो.मैकॉय   0    4    0   0
पंत को. अकील बो. पॉल   14    12   2    0
हार्दिक को. मैकॉय बो. जोशफ   1   3    0    0
जडेजा को. पॉल बो. जोशफ    16    13      0
कार्तिक अविजित    41    19    4    2
अश्विन अविजित    13    10    0    1
अतिरिक्त :     17
कुल : 20 ओवर में 6 विकेट पर 190 रन।
विकेट पतन : 1-44 (सूर्यकुमार), 2-45 (श्रेयस), 3-88 (पंत), 4-102 (हार्दिक), 5-127 (रोहित), 6-138 (जडेजा).
गेंदबाजी : मैकॉय 4-0-30-1, होल्डर 4-0-50-1, अकील 4-0-14-1, जोशफ 4-0-46-2, स्मिथ 2-0-18-0, पॉल 2-0-24-1.
स्कोर बोर्ड
वेस्टइंडीज पारी :    रन   गेंद    4    6
मायर्स को. भुवनेश्वर बो. अर्शदीप    15    6    2    1
बू्रक्स बो. भुवनेश्वर    20    15    2    1
होल्डर बो. जडेजा    0 4 0 0
पूरन को. पंत बो. अश्विर    18 15 1 1
पॉवेल बो. बिश्नोई  14 17 0 1
हेत्मायर को. सूर्या बो. अश्विर    14 15 1 1
अकील बो. अश्विन    11 15 0 1
स्मिथ स्टं. पंत बो. बिश्नोई   0 2 0 0
पॉल अविजित    19 22 2 0
जोशफ अविजित    5 11 0 0
अतिरिक्त :     6  
कुल : 20 ओवर में 8 विकेट पर 122 रन।  

विकेट पतन : 1-22 (मायर्स), 2-27 (होल्डर), 3-42 (बू्रक्स), 4-66 (पूरन), 5-82 (पॉवेल), 6-86 (हेत्मायर), 7-86 (स्मिथ), 8-101 (अकील).
 

गेंदबाजी : भुवनेश्वर 2-1-11-1, अर्शदीप 4-0-24-2, जडेजा 4-0-26-1, अश्विन 4-0-22-2, हार्दिक 2-0-12-0, बिश्नोई 4-0-26-2.
 
प्लेयर ऑफ द मैच : दिनेश कार्तिक (भारत)  









Read More मुंबई इंडियंस की बस जाम में फंसी, फैन ने मदद कर निकलवाया

Post Comment

Comment List

Latest News