आतंकवाद के उन्मूलन तक जारी रहेगी मोदी सरकार की कार्रवाई : नित्यानंद
आतंकवाद निरोधक कानून (यूएपीए) में अब तक 4 बार संशोधन किया
केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।
नई दिल्ली। देश में आतंकवादी गतिविधियों के उन्मूलन के लिए आतंकवाद निरोधक कानून (यूएपीए) में अब तक 4 बार संशोधन किया जा चुका है और आतंकवाद के मामले में धर्म के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। राय ने कहा कि इस कानून के तहत किसी निर्दोष व्यक्ति के विरूद्ध कार्रवाई नहीं हो इसलिए ही इस कानून में अब तक चार बार संशोधन हो चुका है और जरूरत होने पर संशोधन किया जायेगा। यह कानून आंतकवाद पर रोकथाम के लिए नहीं, बल्कि उन्मूलन के लिए है।
मोदी सरकार देश में आंतकवाद के उन्मूलन को लेकर स्पष्ट है और इससे किसी तरह का समझौता नहीं किया जायेगा। केन्द्र सरकार जब इस कानून का उपयोग करती है, तो वैसे मामले में शत प्रतिशत तक सजा हुयी है, लेकिन प्रदेशों के मामले में कुछ अंतर हो सकता है। राज्य अपने स्तर से इसके तहत कार्रवाई करती है और ऐसे मामले में कानून व्यवस्था का मामला राज्यों के पास है। इस कानून के तहत धर्म के आधार कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में धर्म के आधार पर कार्रवाई नहीं की जाती है।
Comment List