बगरू में शिवलिंग खंडित होने से लोगों में आक्रोश, बाजार बंदकर किया प्रदर्शन

आमजन के साथ ही सियासी दलों के पार्षद भी घटना के विरोध में

बगरू में शिवलिंग खंडित होने से लोगों में आक्रोश, बाजार बंदकर किया प्रदर्शन

सावन महीने के साथ मोहर्रम के बीच हुई इस घटना के सांप्रदायिक रंग पकड़ने की आशंका के बीच पुलिस प्रशासन आनन-फानन में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सूत्रों के अनुसार सोमवार देर रात करीब 10.50 बजे घटना को अंजाम दिया गया है।

बगरू। आदर्श कॉलोनी स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार देर रात शिवलिंग तोड़ने के बाद मंगलवार सुबह जानकारी के मिलने से बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आक्रोशित लोगों ने सुबह 8 बजे ही बाजार बंद करा दिए और 11 बजे तक बंद रखे। आमजन के साथ ही सियासी दलों के पार्षद भी घटना के विरोध में शामिल हुए और प्रदर्शन करने लगे। जुगल बाजार स्थित मोरी के मुंह पर लोगों ने रामधुनी व हनुमान चालीसा कर जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस-प्रशासन भी चैकन्ना हो गया। सावन महीने के साथ मोहर्रम के बीच हुई इस घटना के सांप्रदायिक रंग पकड़ने की आशंका के बीच पुलिस प्रशासन आनन-फानन में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सूत्रों के अनुसार सोमवार देर रात करीब 10.50 बजे घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस दौरान पालिकाउपाध्यक्ष अजय चौहान, पार्षद जयदेव मीणा, अभिषेक शर्मा, गिर्राज चौधरी, लखन घड़िवाल, गोविंद महरावदिया, नितिन भारद्वाज, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि गणेश अग्रवाल, ओम व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद नंदवाना मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

बढ़ते तापमान के साथ मच्छर सक्रिय, मलेरिया का खतरा बढ़ा, जनवरी से अब तक 116 मरीज मिले बढ़ते तापमान के साथ मच्छर सक्रिय, मलेरिया का खतरा बढ़ा, जनवरी से अब तक 116 मरीज मिले
बाड़मेर जिले में 26, जैसलमेर में 22 और जयपुर में मिल चुके हैं 3 मरीज
धोनी, सचिन और विराट को गर्मी से बचाने का 1 माह का खर्चा एक से डेढ़ लाख रुपए
शासन सचिव ने फिर किया जलभवन का औचक निरीक्षण : 11 अनुपस्थित मिले, चार को नोटिस
आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार